BMC Elections 2022 Results: स्ट्रांग रूम में ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप में जमकर बवाल, पुलिस ने भांजी लाठी

Bengal Municipal Corporation Elections 2022 Results : विपक्षी नेताओं का आरोप है कि एक घंटे के लिए स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए लगे सारे सीसीटीवी कैमरा बंद था. इस दौरान ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की गयी है.
West Bengal Municipal Corporation Elections 2022 Results : आसनसोल नगर निगम चुनाव के परिणाम को लेकर सोमवार को मतगणना शुरू होने से आठ घंटे पूर्व विपक्षी सभी पार्टी और निर्दल उम्मीदवारों ने एकजुट होकर आसनसोल पॉलिटेक्निक में बने स्ट्रांग रूम में ईवीएम के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप को लेकर जमकर बवाल काटा. भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी.
विपक्षी नेताओं का आरोप है कि एक घंटे के लिए स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए लगे सारे सीसीटीवी कैमरा बंद था. इस दौरान ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की गयी है. प्रशासन का कहना है कि यह कोरी अफवाह है. सीसीटीवी का सारा फुटेज मौजूद है. स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था इतनी कड़ी है कि यहां पहुंचकर ईवीएम के साथ छेड़छाड़ करना नामुमकिन है. इस घटना को लेकर पुलिस ने आसनसोल नॉर्थ थाना में मामला दर्ज किया है.
आसनसोल नगर निगम को लेकर शनिवार को हाई वोल्टेज चुनाव सम्पन्न होने के बाद सोमवार को मतगणना के पहले रविवार रात को मतगणना केंद्र पर जमकर हंगामा हुआ. सारे विपक्षी पार्टी के नेता एकजुट होकर स्ट्रांग रूम में ईवीएम के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे. कांग्रेस नेता व उम्मीदवार गुलाम सरवर ने कहा कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगे सीसीटीवी कैमरा का मॉनिटर सभी उम्मीदवारों को देखने के लिए उपलब्ध है.
Also Read: Assembly Election 2022 LIVE Updates: लोकतंत्र के पर्व को लेकर मतदाता उत्साहित, बूथों के बाहर लंबी कतार
मॉनिटर देखकर सभी को पता चलेगा कि स्ट्रांग रूम सेफ है. यहां लगे सारे कैमरा रविवार रात को एक घंटा के लिए बंद कर दिया गया. कैमरा बंद होने को लेकर लोगों के संदेह पैदा हो गया है कि क्यों कैमरा बंद हुआ? इस दौरान कौन अंदर गया? अंदर क्या हुआ? कौन बाइक लेकर यहां से गया? इसका पूरा जवाब प्रशासन को देना होगा. 31 नम्बर वार्ड की माकपा उम्मीदवार तनुश्री राय ने कहा कि वर्तमान सरकार को जनता की राय पर कोई भरोसा नहीं है.
शनिवार को मतदान के दिन जो तांडव हुआ वह तो पूरी दुनिया ने देखा है. अब तो उन्हें अपने लूटे गये वोटों पर भी भरोसा नहीं रहा है. जिसके कारण ईवीएम से छेड़छाड़ करने के लिए स्ट्रांग रूम तक पहुंच गये. तृणमूल हमेशा खेला होबे-खेला होबे का नारा देती है. इस प्रकार खेला होता है. यह सभी ने देख लिया. घटना को लेकर रातभर स्ट्रांग रूम के बाहर विपक्षी पार्टी के नेता और कर्मी जमें रहें.
Posted By : Amitabh Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




