ePaper

VIDEO: अर्जुन कपूर इस वजह से पैपराजी पर जताई नाराजगी, बोले- हमारा नाम खराब होता है...

Updated at : 24 Jul 2022 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: अर्जुन कपूर इस वजह से पैपराजी पर जताई नाराजगी, बोले- हमारा नाम खराब होता है...

अर्जुन कपूर इस वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं, ' अंदर आ जाइए. हमारी रोड नहीं है ये. आपलोग ये करते हैं और नाम हमारा बदनाम होता है, ये सब मत किया करो. आप लोग ऐसे आते हो किसी को लग जायेगी.”

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्म एक विलेन रिटर्न्स को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. एक्टर के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं. अब एक्टर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो नाराजगी जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं. विरल भयानी ने वीडियो शेयर किया है जिसमें वो प्रशंसकों संग फोटो खिंचवाते नजर आ रहे हैं.

अर्जुन कपूर ने जताई नाराजगी

अर्जुन कपूर इस वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं, ‘ अंदर आ जाइए. हमारी रोड नहीं है ये. आपलोग ये करते हैं और नाम हमारा बदनाम होता है, ये सब मत किया करो. आप लोग ऐसे आते हो किसी को लग जायेगी.” इस वीडियो में अर्जुन कपूर प्रशंसकों संग फोटो खिंचवाते नजर आ रहे हैं. इसपर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CgYQyZTqnZ0/
फैंस कर रहे जमकर कमेंट्स

अर्जुन कपूर के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘ये लड़का शुरू ही अच्छा है.’ एक और यूजर ने लिखा, ‘अर्जुन कपूर का व्यवहार विनम्र है.’ एक और यूजर ने लिखा, ‘वो सही कर रहे हैं. करीना के टाइम पर एक फोटो वाले को चोट लग गई थी.’ एक और यूजर ने लिखा, ‘आप वाकई अच्छे इंसान हो.’ फैंस उनकी तस्वीरों पर फैंस दिल वाले इमोजी शेयर कर रहे हैं.

एक विलेन रिटर्न्स में नजर आयेंगे अर्जुन कपूर

बता दें कि, अर्जुन कपूर निर्देशक मोहित सूरी की अगली फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में नजर आएंगे. मोहित सूरी द्वारा निर्देशित, एक विलेन रिटर्न्स 2014 की हिट फिल्म एक विलेन का सीक्वल है जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख थे. नई फिल्म में दिशा पटानी, तारा सुतारिया और जॉन अब्राहम भी होंगे. फिल्म 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Also Read: अक्षय कुमार एक बार फिर बने सबसे ज्यादा टैक्स भरनेवाले स्टार, आयकर विभाग से मिला ‘सम्मान पत्र’
‘इश्कजादे’ से किया था बॉलीवुड डेब्यू

गौरतलब है कि, अर्जुन फिल्म निर्माता बोनी कपूर और दिवंगत मोना शौरी कपूर के सबसे बड़े बेटे हैं. उन्होंने 2012 में इश्कजादे से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इससे पहले, उन्होंने कल हो ना हो और सलाम-ए-इश्क में निखिल आडवाणी के सहायक निर्देशक के रूप में काम किया. उन्हें आखिरी बार हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत पुलिस में देखा गया था. फिल्म में सैफ अली खान, जैकलीन फर्नांडीज और यामी गौतम भी लीड रोल में थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola