Fifa World Cup 2022: अर्जेंटीना की जीत पर शाहरुख ने जो कहा, उसे जान हो जाएंगे भावुक, Messi का किया जिक्र

Updated:
विज्ञापन

फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस को हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया. अर्जेंटीना की जीत पर शाहरुख खान ने जो ट्वीट किया है, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. चलिए आपको बताते है किंग खान ने क्या कहा.

विज्ञापन
undefined

फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस को हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया. ये मैच बेहद शानदार औऱ जबरदस्त रहा. मैच देखने के लिए स्टेडियम में कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे. जीत के बाद बॉलीवुड अपना रिएक्शन दे रहे है.

विज्ञापन
undefined

शाहरुख खान ने जो ट्वीट किया, उसे जानकर आप थोड़े भावुक हो जाएंगे. ट्वीट के साथ उन्होंने अपना बचपन याद किया. किंग खान ने लिखा, हम अब तक के शानदार विश्व कप फाइनल में से एक के समय में जी रहे हैं. मुझे मां के साथ एक छोटे से टीवी पर वर्ल्ड कप देखना याद है.

undefined

शाहरुख खान आगे ट्वीट में लिखते हैं, अब भी वही उत्साह अपने बच्चों के साथ… और हम सभी को टैलेंट, कड़ी मेहनत और सपनों में विश्वास दिलाने के लिए धन्यवाद मेसी.’ बता दें कि एक्टर फीफा विश्व कप 2022 के लिए कतर पहुंचे थे, जहां उन्होंने अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फाइनल मैच से पहले अपनी फिल्म पठान का प्रमोशन किया.

undefined

शाहरुख खान ने फुटबॉलर वेन रूनी को अपना आइकॉनिक स्टाइल सिखाते नजर आए. शाहरुख की मूवी पठान अगले महीने 25 जनवरी को रिलीज होगी. फिल्म का पहला गाना रिलीज हो चुका है और इसमें दीपिका पादुकोण और जॉन अब्रॉहम भी है.

undefined

हाल ही में शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन के साथ कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 28वें संस्करण में शामिल हुए थे. इसमें जया बच्चन भी थी. फेस्टिवल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आए थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola