Araria News: परमान नदी में डूबने से तीन बहनों की मौत, बड़ी बहन को बचाने में सभी डूबे

अररिया के रामपुर ईदगाह घाट पर परमान नदी में डूबने से 3 युवतियों की मौत हो गई. नदी पार करते समय हुआ हादसा. चोटी बहन को डूबने से बचाने के क्रम में डूबी दोनों बहने. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.
अररिया के रामपुर ईदगाह घाट पर परमान नदी में डूबने से 3 युवतियों की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. वहीं परिजनों के बीच चीख-पुखार मच गया है. घटना अररिया के बैरगाछी थाना OP के रामपुर मोहनपुर गांव की है. यहां नदी पार करने के दौरान 3 युवती की मौत हो गई है. इस घटना से इलाके में मातम पसरा हुआ है.
डूबने वाली युवतियों में दो सगी बहने हैं. मृतकों में गाजिया प्रवीण (20) तथा उसकी छोटी बहन आशिया खातून (17) और उनकी ममेरी बहन रुखसार प्रवीण (15) शामिल हैं. इधर घटना की सूचना पर पहुंची बैरगाछी पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया.
ग्रामीण और परिजनों ने बताया कि ये युवती हर रोज़ मकई लेने के लिए परमान नदी पार कर उसपार जाती थी. इस बीच सबसे पहले गाजिया नदी में उतरी. इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गई. अपनी बड़ी बहन को डूबते देख छोटी बहन आशिया खातून बहन को बचाने उसकी तरफ कूद पड़ी और वो भी डूब गई.
दोनों बहन को डूबते देख उसकी ममेरी बहन रुखसार भी दोनों को बचाने गहरे पानी में चली गई जिससे रुखसार भी नदी के गहरे पानी में डूब गई. आनन-फानन में ग्रामीणों ने शव को नदी से बाहर निकाला. घटना के बाद गांव में भीड़ उमड़ पड़ी है.
Also Read: Accident News: शेखपुरा में बस ने साइकिल सवार दो छात्रों को रौंदा, जहां बजनी थी शहनाई वहां मातम का माहौल
ग्रामीणों द्वारा जबतक तीनों बहन को पानी से निकाल गया तबतक उसकी मौत हो चुकी थी. सूचना मिलते हीं रामपुर ईदगाह घाट से उत्तर ग्रामीणों की भीड़ लग गई. घटना के बाद मृतका के परिजन बदहवास हैं. वहीं, सूचना मिलने के बाद अररिया सीओ मौके पर पहुंच गए हैं. घटना को लेकर अररिया SDM ने बताया कि तीनों को पोस्टमार्टम कराने के बाद सरकारी प्रावधान के अंतर्गत आपदा राशि दे दी जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




