आइसीयू पहुंचा राज्य का एक और कोरोना पीड़ित, राज्य में कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़ कर हुई 10

Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 27 Mar 2020 4:57 AM

विज्ञापन

राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. अब यह संक्रमण जिलों में भी फैलने लगा है. राजधानी कोलकाता से सटे दक्षिण 24 परगना के नयाबाद में रहनेवाले 66 वर्षीय एक वृद्ध के शरीर में संक्रमण की पुष्टि हुई है. वह फिलहाल कोलकाता के पीयरलेस अस्पताल में भर्ती हैं.

विज्ञापन

कोलकाता : राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. अब यह संक्रमण जिलों में भी फैलने लगा है. राजधानी कोलकाता से सटे दक्षिण 24 परगना के नयाबाद में रहनेवाले 66 वर्षीय एक वृद्ध के शरीर में संक्रमण की पुष्टि हुई है. वह फिलहाल कोलकाता के पीयरलेस अस्पताल में भर्ती हैं. मरीज की हालत बिगड़ती जा रही है, उसे फिलहाल ऑक्सीजन पर रखा गया है, लेकिन मरीज की गिरती सेहत को देखते हुए उसे जल्द ही वेंटिलेशन पर भी रखा जा सकता है. मरीज को बचाने के लिए अस्पताल के चिकित्सक लगातार कोशिश कर रहे हैं.

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी. बताया गया है कि 23 मार्च से वह अस्पताल में भर्ती हैं. उन्हें सर्दी, खांसी और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. इसके बाद उनके खून के नमूने को कोरोना संक्रमण से संबंधित जांच के लिए एसएसकेएम (पीजी) अस्पताल में बुधवार को भेजा गया था. देर रात इसकी रिपोर्ट आयी है, जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई है. अस्पताल ने उन्हें आईसीयू के विशेष आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर इलाज शुरू कर दिया है. इसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेजी गयी है. इसी के साथ राज्य में कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़ कर 10 हो गयी है.

शादी समारोह में शामिल हुआ था : यह व्यक्ति 14 मार्च से बुखार व सांस लेने में दिक्कत की समस्या से जूझ रहा है. 15 मार्च को टाइफायड की जांच में रिपोर्ट पॉजेटिव आयी थी. यह भी पता चला है कि कुछ दिन पहले वह व्यक्ति मेदिनीपुर के एक शादी समारोह में गया था. वहां से भी संक्रमण फैला हो सकता है, क्योंकि उस शादी समारोह में भी विदेश से लौटे कुछ लोग आये थे और वृद्ध का संपर्क उन लोगों से हुआ था. उस शादी में विदेश से लौटे कौन-कौन से लोग आये थे, इस बारे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जांच में जुट गये हैं. जानकारी के अनुसार पीड़ित 12 मार्च को अपनी गाड़ी से नयाबाद लौटा था. घर लौटने के बाद से ही वह बीमार चल रहे हैं.

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार शादी समारोह में हिस्सा लेने के दौरान यह वृद्ध अपने परिवार के साथ दीघा भी गया था. उसके शरीर में संक्रमण को लेकर राज्य प्रशासन चिंता में पड़ गया है. नयाबाद में जहां उनका घर है, वहां थोड़ी दूर पर ही राज्य सचिवालय की उस डब्ल्यूबीसीएस अधिकारी का भी घर है, जिसका बेटा सबसे पहले कोरोना संक्रमित पाया गया था. वह लंदन से लौटा था और कोलकाता आकर घूम-फिर रहा था. वहीं से संक्रमण फैला है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है.

उल्लेखनीय है कि फिलहाल कोलकाता के बेलियाघाटा आईडी अस्पताल में कोरोना से संक्रमित आठ लोग भर्ती हैं. कोलकाता के ही आमरी अस्पताल में अधेड़ उम्र के एक व्यक्ति की मौत पहले ही इस बीमारी की वजह से हो चुकी है. इस तरह से पीड़ित लोगों की कुल संख्या 10 हो गयी है.

पीड़ित का परिवार होम क्वारेंटाइन में

कोरोना पीड़ित वृद्ध की पत्नी, बेटा, पुत्रवधू व पोते को होम क्वारेंटाइन में रखा गया है. वहीं, इन पर नजर रखने के लिए घर के बाहर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. स्थानीय प्रशासन को यह निर्देश दिया गया है कि अगर पीड़ित के परिवार को जरूरत हो, तो राशन व अन्य सामग्री उनके घर पहुंचा दी जाये.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola