ePaper

नवारात्रि के शुभ अवसर पर अमृता राव ने पहनी Red साड़ी, मां से मांगी दुआ, Viral हो रहा है Video

Updated at : 23 Oct 2020 6:19 PM (IST)
विज्ञापन
नवारात्रि के शुभ अवसर पर अमृता राव ने पहनी Red साड़ी, मां से मांगी दुआ, Viral हो रहा है Video

फिल्म अभिनेत्री अमृता राव ने कुछ ही दिनों पहले अपने बेबी बंप के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की थी. आपको बता दें कि इस तस्वीर में उनके साथ उनके पति आरजे अनमोल आका अनमोल सूद भी थे. आपको बता दें अब अमृता अपनी एक वीडियो के चलते चर्चा में आ गई हैं. अमृता ने महाष्टमी के मौके पर अपनी ताजा पोस्ट में एक वीडियो साझा किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

फिल्म अभिनेत्री अमृता राव ने कुछ ही दिनों पहले अपने बेबी बंप के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की थी. आपको बता दें कि इस तस्वीर में उनके साथ उनके पति आरजे अनमोल आका अनमोल सूद भी थे. आपको बता दें अब अमृता अपनी एक वीडियो के चलते चर्चा में आ गई हैं. अमृता ने महाष्टमी के मौके पर अपनी ताजा पोस्ट में एक वीडियो साझा किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कुछ ही दिनों पहले उन्होंने अपने गर्भवती होने के नौ महीने पूरे किए हैं. वह इस बात से बहुत खुश हैं कि उनके गर्भवती होने के नौ महीने नवरात्रों में पूरे हुए। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘मैं अपने आप को बहुत ही सौभाग्यशाली समझती हूं कि नवरात्रों के इस पावन महीने में मैंने अपने गर्भवती होने के नौ महीने पूरे किए.’

https://www.instagram.com/p/CGrEBxOjPUN/

वीडियो में वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं. वीडियो में वो रेड कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखी रही हैं. अमृता ने गर्भावस्था के नौवें महीने में कदम रखा है और इसी बात की घोषणा उन्होंने इंस्टाग्राम पर की थी. इससे कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की एक तसवीर वायरल हो रही थी, जिसमें उनका बेबी बंप दिख रहा है. साथ में उनके पति आरजे अनमोल (RJ Anmol) भी नजर आ रहे थी.

इस तस्वीर में अमृता ने व्हाइट कलर की टीशर्ट और व्हाइट शॉर्ट्स पहने हुए थे. ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों को साथ में खार स्थित एक क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया और तभी ये तसवीर क्लिक की गई थी.

साल 2016 में अमृता राव ने रेडियो जॉकी अनमोल से शादी की थी. इससे पहले दोनों 7 साल तक रिलेशनशिप में थे। यह शादी एकदम गुपचुप तरीके से हुई थी। अगर फिल्म इंडस्ट्री में अमृता के करियर की बात करें तो अमृता ने साल 2002 में ‘अब के बरस’ से फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री ली थी. इसके बाद उन्हें ‘विवाह’, ‘इश्क-विश्क’ फिल्म से अलग पहचान मिली. फिल्म ‘विवाह’ से उनकी जिंदगी में नया मोड आया, इस फिल्म में उनके किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया. अमृता ने मैं हूं ना, मस्ती, माय नेम इज एथोनी गोनस्लविस जैसी फिल्मों में नजर आई थी. आखिरी बार वे साल 2019 में ‘ठाकरे’ फिल्म में नजर आईं थी.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola