अभिनेत्री सुलोचना के निधन पर छलका अमिताभ बच्चन का दुख, बोले- हमने महान सितारा खो दिया...
Published by : Divya Keshri Updated At : 05 Jun 2023 11:11 AM
अमिताभ बच्चन ने अभिनेत्री सुलोचना को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘‘हमने सिनेमा जगत का एक और महान सितारा खो दिया.....मेरे साथ कई फिल्मों में एक उदार, विनम्र, परवाह करने वाली मां की भूमिका निभाने वाली सुलोचना जी.... वह कुछ समय से बीमार थीं.''
Sulochana Latkar Passes Away: हिंदी और मराठी सिनेमा की अभिनेत्री सुलोचना लाटकर अब हमारे बीच नहीं रही. सुलोचना का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया. उनकी उम्र 94 साल थीं. सुलोचना काफी लंबे समय से बीमार थी और रविवार को उन्होंने आखिरी सांस ली. उनके निधन पर सेलेब्स दुख व्यक्त कर रहे हैं. सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी उनके निधन पर दुख जताते हुए कहा कि भारतीय सिनेमा ने ‘‘एक और बड़ा’’ सितारा खो दिया.
अमिताभ बच्चन ने सुलोचना के निधन पर जताया दुख
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘‘हमने सिनेमा जगत का एक और महान सितारा खो दिया…..मेरे साथ कई फिल्मों में एक उदार, विनम्र, परवाह करने वाली मां की भूमिका निभाने वाली सुलोचना जी…. वह कुछ समय से बीमार थीं.’’ बिग बी ने आगे कहा, ‘‘मैं उनके परिवार से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल करता रहता था.. दुखद समाचार मिला. दुख की इस घड़ी में हम केवल प्रार्थना कर सकते हैं…. मैं इससे ज्यादा कुछ और नहीं लिख पाऊंगा.’’
अमिताभ बच्चन के साथ सुलोचना ने इन फिल्मों में किया था काम
अमिताभ बच्चन ने सुलोचना के साथ ‘रेशमा और शेरा’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’ और ‘दोस्ताना’ जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया. इसके अलावा एक्ट्रेस ने सुनील दत्त, देव आनंद, राजेश खन्ना, दिलीप कुमार सहित 1960, 1970 और 1980 के दशक के प्रमुख सितारों के लिए बड़े पर्दे पर मां की भूमिका निभाई. उन्होंने ‘हीरा’, ‘जानी दुश्मन’, ‘जब प्यार किसी से होता है’, ‘जॉनी मेरा नाम’, ‘कटी पतंग’, ‘मेरे जीवन साथी’, ‘प्रेम नगर’ जैसी हिट फिल्मों में अभिनय किया.
आज होगा सुलोचना का अंतिम संस्कार
सुलोचना को 1999 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. उनके परिवार में उनकी बेटी कंचन घनेकर हैं. उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ सोमवार को किया जाएगा. (भाषा इनपुट के साथ)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










