सतीश कौशिक को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, बोले- और हमने एक शानदार इंसान और बेहद निपुण कलाकार खो दिया

Updated:
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार रात अपने निजी ब्लॉग पर लिखा, ‘‘और हमने एक शानदार इंसान, बेहद निपुण कलाकार खो दिया है … सतीश कौशिक … आपके साथ काम करना बहुत प्रेरणादायक रहा. बता दें कि एक्टर का होली के अगले दिन निधन हो गया था.

विज्ञापन

बॉलीबुड अभिनेता सतीश कौशिक ने 66 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. सतीश एक बेहद उम्दा कलाकार थे. एक्टर को कई सेलेब्स ने श्रद्धांजलि दी. अब उन्हें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने श्रद्धांजलि दी. साथ ही बिग बी ने उन्हें ‘‘एक बेहतर इंसान’’ और ‘‘एक बेहद निपुण कलाकार’’ के रूप में याद किया.

विज्ञापन

सतीश कौशिक को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार रात अपने निजी ब्लॉग पर लिखा, ‘‘और हमने एक शानदार इंसान, बेहद निपुण कलाकार खो दिया है … सतीश कौशिक … आपके साथ काम करना बहुत प्रेरणादायक रहा … और सीखने को मिला… मेरी प्रार्थनाएं….’’ बता दें कि साल 1998 की हिट एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में बिग बी ने एक्टर के साथ काम किया था.

‘बड़े मियां छोटे मियां’ में थे सतीश कौशिक

डेविड धवन द्वारा निर्देशित ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में सतीश कौशिक ने शराफत अली की भूमिका निभाई थी, जो एक तस्कर होता है और उसे इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह पीटता है. इंस्पेक्टर एक छोटे-मोटे चोर ‘बड़े मियां’ का हमशक्ल होता है. बड़े मियां और इंस्पेक्टर दोनों के ही किरदार अमिताभ ने निभाये थे.

Also Read: मौत से पहले क्या थे सतीश कौशिक के आखिरी शब्द, मैनेजर से कहा था- सबसे पहले इस शख्स को फोन करना
इन फिल्मों में नजर आए थे सतीश कौशिक

सतीश कौशिक को ‘जाने भी दो यारो’, ‘राम-लखन’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘दीवाना मस्ताना’, ‘हसीना मान जाएगी’, ‘भारत’, ‘छलांग’, ‘उड़ता पंजाब’ जैसी फिल्मों में निभाए गए उनके किरदारों के लिए काफी सराहना मिली. हास्य अभिनेता के तौर पर खासी लोकप्रियता हासिल करने वाले कौशिक फिल्म निर्देशक भी थे. उन्होंने ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा. उन्होंने ‘हम आपके दिल में रहते हैं’ ‘हमारा दिल आपके पास है’, ‘बधाई हो बधाई’, ‘तेरे नाम’ और ‘मुझे कुछ कहना है’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था. ‘किसी का भाई किसी की जान’ और ‘इमरजेंसी’ उनकी आने वाली फिल्मों में शामिल है. वह ओटीटी (ओवर द टॉप) मंच ‘डिज़्नी प्लस हॉटस्टार’ की वेब सीरीज ‘पॉपकौन’ में भी नजर आएंगे. (भाषा इनपुट के साथ)

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola