ePaper

फिर बंगाल का दौरा करेंगे अमित शाह, विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने राज्य को पांच क्षेत्र में बांटा

Updated at : 18 Nov 2020 1:53 PM (IST)
विज्ञापन
फिर बंगाल का दौरा करेंगे अमित शाह, विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने राज्य को पांच क्षेत्र में बांटा

Amit Shah, West Bengal, Bharatiya Janata Party: पश्चिम बंगाल में वर्ष 2021 में संभावित विधानसभा चुनावों से पहले राज्य को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 5 क्षेत्रों में बांट दिया है. पार्टी ने राज्य को संगठन की दृष्टि से उत्तरी बंगाल, राढ़ बंग (दक्षिण पश्चिमी जिले), नवद्वीप, मेदिनीपुर और कोलकाता में विभाजित किया है. इस बीच, खबर है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नवंबर में एक बार फिर पश्चिम बंगाल का दौरा कर सकते हैं.

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में वर्ष 2021 में संभावित विधानसभा चुनावों से पहले राज्य को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 5 क्षेत्रों में बांट दिया है. पार्टी ने राज्य को संगठन की दृष्टि से उत्तरी बंगाल, राढ़ बंग (दक्षिण पश्चिमी जिले), नवद्वीप, मेदिनीपुर और कोलकाता में विभाजित किया है. इस बीच, खबर है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नवंबर में एक बार फिर पश्चिम बंगाल का दौरा कर सकते हैं.

पश्चिम बंगाल में वर्ष 2021 के अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा ने बंगाल को 5 क्षेत्रों में बांटकर उसके प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है. बताया जा रहा है कि भाजपा के शीर्ष नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर संगठन का जायजा लेने बंगाल आ सकते हैं. बंगाल को 5 क्षेत्र में विभाजित कर उसके प्रभारियों की नियुक्ति अमित शाह के दौरे के कुछ दिनों बाद ही हुई है.

पार्टी आलाकमान ने राज्य में पांच संगठन क्षेत्रों के प्रभारी के तौर पर सुनील देवधर, विनोद तावड़े, दुष्यंत गौतम, हरीश द्विवेदी और विनोद सोनकर का चयन किया है. कोलकाता में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की उपस्थिति में हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद इसकी घोषणा की गयी. भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष भी बैठक में मौजूद थे.

Also Read: दिलीप घोष ने बंगाल को गुजरात की तरह विकसित करने की बात कही, तो तृणमूल ने कहा, गुजरात को दंगों के लिए जाना जाता है

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि ये पांच नेता अपने संगठन क्षेत्र में पदाधिकारियों, पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. दो साल पहले त्रिपुरा में वामदलों का किला ध्वस्त करने में अहम भूमिका निभाने वाले सुनील देवधर को मेदिनीपुर का प्रभारी बनाया गया है.

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम को कोलकाता क्षेत्र का दायित्व सौंपा गया है. वहीं, राष्ट्रीय सचिव हरीश द्विवेदी को उत्तरी बंगाल और विनोद सोनकर को राढ़ बंग का प्रभारी नियुक्त किया गया है. पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विनोद तावड़े को नवद्वीप क्षेत्र का प्रभार दिया गया है.

Also Read: हमारे कार्यकर्ता भयभीत नहीं हैं, हम डरे हुए नहीं हैं, कोलकाता में बोले दिलीप घोष

अमित मालवीय प्रदेश के सह-प्रभारी बनाये गये हैं. वह सोशल मीडिया पर पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान की कमान भी संभालेंगे. प्रदेश भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘अमित शाह जी इस महीने आ सकते हैं. इस बार वह उत्तरी बंगाल जायेंगे. अभी उनके दौरे की तारीख तय नहीं है.’

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola