ePaper

छत्तीसगढ़ इलेक्शन से पहले अमित शाह ने भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ जारी किया आरोप पत्र

Updated at : 02 Sep 2023 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ इलेक्शन से पहले अमित शाह ने भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ जारी किया आरोप पत्र

छत्तीसगढ़ की जनता ने हमेशा बीजेपी को आशीर्वाद दिया. पार्टी ने राज्य में तीन बार सरकार बनाई. 2014 के लोकसभा चुनावों में राज्य की 11 में 10 सीटें मिलीं, जबकि 2019 में नौ सीटें हासिल हुईं. विश्वास है कि वर्ष 2024 में जनता के आशीर्वाद से मोदी जी के नेतृत्व में फिर से एक बार केंद्र में मजबूत सरकार बनेगी.

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ इलेक्शन से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ 104 पन्नों का आरोप पत्र जारी किया. उन्होंने कहा कि केवल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ही छत्तीसगढ़ को कांग्रेस की लूट, अत्याचार और कुशासन से बचा सकती है. अमित शाह ने रायपुर में दीनदयाल उपाध्याय सभागार में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ आरोप पत्र जारी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को गांधी परिवार का ‘एटीएम’ बनाया और राज्य को विकास के रास्ते से भटका दिया.

छत्तीसगढ़ में फिर से बीजेपी सरकार बनाने की अपील

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में पांच साल से सत्तारूढ़ घपले-घोटालों की सरकार, अत्याचार की सरकार, वादाखिलाफी की सरकार के खिलाफ जन-जागृति फैलाने और राज्य में फिर से बीजेपी की सरकार बनाकर उसे विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए यह आरोप पत्र जारी करने का फैसला किया है. अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार ने 15 साल तक अटल जी के सपने को साकार करने और राज्य को निखारने का काम किया, लेकिन वर्ष 2018 में जब कांग्रेस सत्ता में आई, तो उसने लूट, भ्रष्टाचार और घोटालों की सरकार बनाई, जिससे छत्तीसगढ़ के विकास के मार्ग पर सवालिया निशान लग गया.

छत्तीसगढ़ में बनेगी बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार

उन्होंने कहा, ‘छत्तीसगढ़ की जनता ने हमेशा बीजेपी को आशीर्वाद दिया. पार्टी ने राज्य में तीन बार सरकार बनाई. वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी को राज्य की 11 में से 10 सीटें मिलीं, जबकि वर्ष 2019 में नौ सीटें हासिल हुईं. विश्वास है कि वर्ष 2024 में जनता के आशीर्वाद से मोदी जी के नेतृत्व में फिर से एक बार केंद्र में मजबूत सरकार बनेगी और उससे पहले छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत की बीजेपी सरकार सत्ता में आएगी.’

Also Read: छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी पर बरसे राहुल गांधी, कहा- अदाणी के खिलाफ जांच क्यों नहीं करा रहे

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में घपले-घोटाले किए

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने घपले-घोटाले कर और दिल्ली के दरबार का ‘एटीएम’ बनाकर जिस छत्तीसगढ़ को विकास के रास्ते से भटका दिया है, उसे राज्य में बीजेपी की सरकार बनाकर रास्ते पर लाना है. केंद्रीय गृह मंत्री ने राज्य में केंद्रीय एजेंसियों द्वारा कोयला, शराब, ऑनलाइन सट्टेबाजी से संबंधित कथित घोटालों की जांच को लेकर कहा कि केवल बीजेपी ही छत्तीसगढ़ को कांग्रेस के घोटालों, अत्याचारों और कुशासन से बचा सकती है.

आदिवासी इलाकों में हो रहे धर्मांतरण को नहीं रोक रही छत्तीसगढ़ सरकार

उन्होंने कांग्रेस सरकार पर वोट बैंक की राजनीति के लिए छत्तीसगढ़ के आदिवासी इलाकों में बड़े पैमाने पर हो रहे धर्मांतरण को नहीं रोकने का आरोप लगाया. शाह ने कथित अवैध सट्टेबाजी ऐप ‘महादेव ऑनलाइन बुक’ से जुड़े धनशोधन मामले का जिक्र करते हुए कहा कि क्या छत्तीसगढ़ की जनता युवाओं को ऑनलाइन सट्टेबाजी की ओर धकेलने वाली बघेल सरकार चाहती है, या फिर युवाओं का विकास करने वाली बीजेपी सरकार चाहती है.

कांग्रेस सिर्फ आदिवासियों के अधिकारों की बात करती है

बीजेपी नेता ने कहा, ‘छत्तीसगढ़ के लोगों को यह तय करना होगा कि क्या उन्हें हजारों करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार करने वाली भूपेश बघेल सरकार चाहिए, या फिर विकास का मार्ग प्रशस्त करने वाली बीजेपी सरकार चाहिए. लोगों को यह तय करना होगा कि क्या वे भूपेश बघेल सरकार चाहते हैं, जो आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा की बात करती है, लेकिन यहां धर्मांतरण फलता-फूलता है या बीजेपी सरकार चाहिए, जो आदिवासियों और उनकी संस्कृति की रक्षा एवं सुरक्षा करती है.’

Also Read: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की ऐसी है तैयारी, सूबे में हैं 1.97 करोड़ वोटर

भूपेश बघेल सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़े : अमित शाह

अमित शाह ने आरोप लगाया कि भूपेश बघेल सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. गृह मंत्री कहा, ‘मैं छत्तीसगढ़ के लोगों से वादा करता हूं कि अगर बीजेपी सत्ता में आई, तो दो साल साल के भीतर हर घर में साफ पानी की आपूर्ति होगी.’ अमित शाह ने आदित्य एल-1 मिशन के सफल प्रक्षेपण की इसरो को बधाई भी दी. (एजेंसी इनपुट के साथ)

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola