सिलीगुड़ी में एंबुलेंस और ट्रक के बीच टक्कर, तीन लोगों की मौत, दो घायल
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 06 Feb 2023 9:41 PM
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतकों के नाम बापन घोष, प्रशांत रॉय और रितु साहा हैं. हादसे की खबर मिलते ही न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेजा.
कोलकाता/सिलीगुड़ी : मरीज को लेकर अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस व ट्रक के बीच जोरदार टक्कर में एंबुलेंस में सवार तीन लोगों की मौत हो गयी और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जलपाईगुड़ी रोड पर फूलबाड़ी के पास हुआ हादसा
घटना रविवार देर रात सिलीगुड़ी में हुई. पुलिस सूत्रों के अनुसार, रविवार रात मयनागुड़ी से एक परिवार एंबुलेंस में मरीज को लेकर सिलीगुड़ी स्थित उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल जा रहा था, उसी समय जलपाईगुड़ी रोड पर फूलबाड़ी के पास एंबुलेंस की ईंट लदे वाहन से टक्कर हो गयी, जिसमें एंबुलेंस में सवार पांच लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये.
घने कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गयी और हादसा हुआ
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतकों के नाम बापन घोष, प्रशांत रॉय और रितु साहा हैं. हादसे की खबर मिलते ही न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेजा. पुलिस का अनुमान है कि देर रात घने कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गयी थी, इसी कारण हादसा हुआ होगा. ज्ञात हो कि मयनागुड़ी निवासी मुक्ति साहा को हार्ट अटैक आया था. रविवार देर रात उसे मयनागुड़ी से एंबुलेंस से उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया जा रहा था. बताया गया है कि मुक्ति साहा की पत्नी रितु साहा का निधन हो गया.
Also Read: कोलकाता व मुंबई जाना होगा आसान, बरवाडीह-चिरमिरी रेल लाइन से 400 किमी कम हो जायेगी मायानगरी की दूरी
कार चालक की मौके पर ही हो गयी मौत
कार चालक प्रशांत राय की भी मौके पर ही मौत हो गयी. क्षतिग्रस्त एंबुलेंस को फिलहाल न्यू जलपगुड़ी थाने में रखा गया है. मृतक के परिवार के सदस्य बिशु साहा ने इस घटना के बारे में बताया कि यह हादसा मेरे दादा को रात में अस्पताल ले जाते वक्त फूलबाड़ी के पास हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










