Amalaki Ekadashi 2023: आमलकी एकादशी पर जरूर करें ये उपाय, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और उपाय

Updated:
विज्ञापन
Amalaki Ekadashi 2023: आमलकी एकादशी पर जरूर करें ये उपाय, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और उपाय

Amalaki Ekadashi 2023 Upay: वैदिक पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 2 मार्च को सुबह 6 बजकर 38 मिनट से शुरू हो रही है जो 3 मार्च को सुबह 9 बजकर 2 मिनट पर खत्म हो जाएगी. इसलिए उदया तिथि को मानते हुए आमलकी एकादशी 3 मार्च 2023 को मनाई जाएगी.

विज्ञापन

Amalaki Ekadashi 2023 Upay:  फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के साथ सोमवार का दिन है. हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की एकादशी का काफी अधिक महत्व है. इस साल आमलकी एकादशी यानि रंगभरी एकादशी 3 मार्च 2023, शुक्रवार के दिन पड़ रही है.  आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त और तिथि…

आमलकी एकादशी तिथि (Amalaki Ekadashi 2023 Tithi)

वैदिक पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 2 मार्च को सुबह 6 बजकर 38 मिनट से शुरू हो रही है जो 3 मार्च को सुबह 9 बजकर 2 मिनट पर खत्म हो जाएगी. इसलिए उदया तिथि को मानते हुए आमलकी एकादशी 3 मार्च 2023 को मनाई जाएगी.

जानिए आमलकी एकादशी के दिन कौन से उपाय करना होगा शुभ

भगवान विष्णु को पीले रंग के फूल अति प्रिय है. इसलिए आमलकी एकादशी के मौके पर 21 फूल चढ़ाएं या आप चाहे तो इन फूलों से माला भी बना सकते हैं. इससे आपके ऊपर हमेशा श्री हरि की कृपा बनी रहेगी.

आमलकी एकादशी के दिन आंवले के पेड़ का पूजन होता है और इस दौरान आंवले के पेड़ की 7 परिक्रमा लगाते हुए 7 बार कलावा बांधना चाहिए. इससे दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है और जीवनसाथी की हर मनोकामना पूरी होती है.

आमलकी एकादशी के दिन पीले रंग के कपड़े में एक एकाक्षी नारियल लपेटकर रखें. साथ ही पूजा के बाद इस नारियल को धन रखने के स्थान पर रख दें. ऐसा करने से आर्थिक तंगी से आपको मुक्ति मिल सकती है. साथ ही सुख- समृद्धि का वास बना रहेगा।

सुख-समृद्धि के लिए भगवान विष्णु को चंदन का तिलक लगाएं. इसके साथ ही उनका ध्यान करें.

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola