Aligarh News: अलीगढ़ से पलवल रोड हो सकता है सिक्सलेन, आया एनएचएआई में
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Apr 2022 7:06 AM
लोक निर्माण विभाग अलीगढ़-पलवल रोड़ का पिछले 4 साल से निर्माण कार्य कर रहा है. अलीगढ़ -पलवल रोड़ को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी एनएचएआई में शामिल करने के लिए पिछले 1 साल प्रयास चल रहा था.
Aligarh News: चार साल से बन रही 67 किमी लम्बी अलीगढ़ -पलवल रोड़, अब एनएचएआई के हाथ में आ गई है. इससे इसके जल्दी पूरे होने और इसके सिक्सलेन होने की संभावना बढ़ गई है.
लोक निर्माण विभाग अलीगढ़-पलवल रोड़ का पिछले 4 साल से निर्माण कार्य कर रहा है. अलीगढ़ -पलवल रोड़ को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी एनएचएआई में शामिल करने के लिए पिछले 1 साल प्रयास चल रहा था. 31 मार्च को लोक निर्माण विभाग ने विधिवत फाइल एनएचएआई को हस्तांतरित कर दी है. 552 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार इस 67 किमी लंबे मार्ग का रखरखाव, निर्माण कार्य का कार्य एनएचएआइ करेगी.
लोक निर्माण विभाग ने अलीगढ़-पलवल रोड़ को फोर लेन बनाया था. जेवर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, डिफेंस कारिडोर और राजा महेंद्र प्रताप सिंह राजकीय विश्वविद्यालय अलीगढ़-पलवल रोड़ से लगे होने के कारण ज्यादा ट्रेफिक को देखते हुए इसको एनएचएआई द्वारा सिक्स लेन बनाया जा सकता है.
अलीगढ़ -पलवल रोड़ से पहले खैर और जट्टारी में बाईपास का निर्माण नहीं हो सका. इससे खैर, जट्टारी में लंबा जाम लग जाता था. अब एनएचएआई खैर, जट्टारी में करीब 10-10 किमी लंबा बाईपास का निर्माण जल्द कराएगा.
रिपोर्ट : चमन शर्मा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










