Aligarh News: मंदिर के भंडारे में मधुमक्खियों के हमले से बुजुर्ग की मौत, 48 से अधिक लोग घायल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Mar 2022 10:28 PM

विज्ञापन

Aligarh News: अलीगढ़ के खैर तहसील क्षेत्र के गांव कीलपुर में श्री राम शरणम मंदिर में भंडारा चल रहा था. ग्रामीण भंडारे में प्रसाद खा रहे थे. तभी कहीं से मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया. ग्रामीण बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे, जिससे भगदड़ मच गई.

विज्ञापन

Aligarh News: अलीगढ़ जिले में एक मंदिर में चल रहे भंडारे के बीच मधुमक्खियों के हमले से अफरा तफरी मच गई. इससे एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि 48 से ज्यादा लोग घायल हो गए.

भंडारे में मधुमक्खियों का हमला

अलीगढ़ के खैर तहसील क्षेत्र के गांव कीलपुर में श्री राम शरणम् मंदिर में भंडारा चल रहा था. ग्रामीण भंडारे में प्रसाद खा रहे थे. तभी कहीं से मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया. ग्रामीण बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे, जिससे भगदड़ मच गई.

Also Read: Aligarh News: एटा के व्यापारी संदीप गुप्ता मर्डर केस की विवेचना पूरी, पुलिस जल्द दाखिल करेगी चार्जशीट
मधुमक्खियों के काटने से वृद्ध की मौत

ग्रामीणों पर मधुमक्खियों के हमले में 65 वर्षीय वृद्ध हरी सिंह को मधुमक्खियों ने अधिक काट लिया. उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था. मृतक हरी सिंह के कोई संतान नहीं थी.पत्नी का भी निधन हो चुका था. वह कीलपुर गांव में अपने भाई के पास रहते थे. इनका एक भाई दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर है.

Also Read: UP MLC Election: अखिलेश यादव को एक और झटका, अलीगढ़ से सपा प्रत्याशी का पर्चा रद्द, भाजपा का जीतना तय
48 से अधिक ग्रामीण घायल

मधुमक्खियों के हमले में 48 से अधिक ग्रामीण बुरी तरीके से घायल हो गए. बचते बचाते ग्रामीण खैर व जट्टारी इलाज के लिए पहुंचे. घटना से खैर में गम का माहौल बना हुआ है.

रिपोर्ट – चमन शर्मा, अलीगढ़

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola