ePaper

Aligarh News: इंतजार खत्म! 19 दिसंबर को दोपहर तीन बजे होगा नुमाइश का उद्घाटन

Updated at : 18 Dec 2021 7:51 PM (IST)
विज्ञापन
Aligarh News: इंतजार खत्म! 19 दिसंबर को दोपहर तीन बजे होगा नुमाइश का उद्घाटन

राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी यानी नुमाइश का उद्घाटन रविवार को प्रभारी मंत्री सुरेश राणा करेंगे. दोपहर तीन बजे प्रदर्शनी उद्घाटन समारोह होगा.

विज्ञापन

Aligarh News: अलीगढ़ की नुमाइश के लिए इंतजार खत्म हुआ. अलीगढ़ नुमाइश के शुभारंभ में 24 घंटे से भी कम समय रह गया है. रविवार 19 दिसंबर को दोपहर तीन बजे राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी यानी नुमाइश का उद्घाटन प्रभारी मंत्री सुरेश राणा करेंगे.

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने बताया कि राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन 19 दिसम्बर को अपरान्ह 3ः00 बजे प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिलें एवं जनपद प्रभारी मंत्री सुरेश राणा करेंगे. अति विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के राज्यमंत्री, वित्त चिकित्सा शिक्षा एवं प्राविधिक शिक्षा संदीप सिंह कार्यक्रम में शामिल होंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डलायुक्त गौरव दयाल करेंगे.

Also Read: UP Election 2022: बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा 20 दिसंबर को अलीगढ़ में करेगी नगर भ्रमण, रूट तय
उद्घाटन समारोह में ये गणमान्य रहेंगे उपस्थित

नुमाइश उद्घाटन के अवसर पर सांसद सतीश गौतम, सांसद एटा राजवीर सिंह, सांसद हाथरस राजवीर दिलेर, राष्ट्रीय सचिव आर.पी. सिंह, प्रदेश के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रघुराज सिंह, विधान परिषद सदस्य मानवेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, महापौर मौ0 फुरकान, एएमयू के कुलपति प्रो0 तारिक मंसूर, डीआईजी दीपक कुमार, एसएसपी कलानिधि नैथानी, अपर आयुक्त डॉ. कंचन सरन, मनीष कुमार नाहर मौजूद रहेंगे.

Also Read: Aligarh News: अलीगढ़ में 20 दिसंबर को रोजगार मेला का आयोजन, दो हजार पदों के लिए होगा सेलेक्शन
उद्घाटन वाले दिन होंगे यह कार्यक्रम

नुमाइश के उद्घाटन वाले दिन मित्तल द्वार पर दोपहर 3 बजे प्रदर्शनी उद्घाटन समारोह होगा. कृष्णांजलि में शाम 7 बजे उड़ान बैण्ड की प्रस्तुति और भव्य लेजर शो होगा.

रिपोर्ट- चमन शर्मा, अलीगढ़

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola