Alia Bhatt: मां बनने के बाद आलिया भट्ट ने शेयर की पहली तसवीर, बेबी को लेकर जाहिर की खुशी, पोस्ट वायरल

आलिया भट्ट का लेटेस्ट पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये पोस्ट उनके मां बनने से जुड़ा है. इस पोस्ट पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे है. बता दें कि कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस मां बनी है.
Alia Bhatt Baby: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर कुछ दिन पहले ही नन्ही राजकुमारी ने जन्म लिया हैं. जिसके बाद कपल सातवें आसमान पर है. दादी नीतू कपूर भी काफी खुश है. फैंस उनकी बेटी की झलक देखने के लिए बेताब है और उनकी बेटी की फोटो का इंतजार कर रहे है. अब एक्ट्रेस ने मां बनने के बाद पहली बार पोस्ट किया है, जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है.
आलिया भट्ट का लेटेस्ट पोस्ट सुर्खियों बटोर रहा है. एक्ट्रेस ने अपनी तसवीर पोस्ट की है, जिसमें वो अपने हाथ में एक कॉफी कप लिए हुए है. इस कप पर लिखा है, ‘मामा.’ इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, यह मैं. हालांकि एक्ट्रेस इसमें साफ-साफ नहीं दिख रही और कैमरे का सारा फोकस उनके कप पर है.
आलिया भट्ट के इस पोस्ट पर टाइगर श्रॉफ ने कमेंट कर लिखा, क्यूट. इसपर एक यूजर ने लिखा, बेबी की तसवीर दिखाओ. एक यूजर ने लिखा, मां बनने पर आपको बधाई. एक यूजर ने लिखा, बच्ची की तसवीर दिखाओ या कम से कम उसका नाम तो बताओ. एक और यूजर ने लिखा, इस नये चैप्टर के लिए आपको बधाई. कई यूजर्स उनसे बेबी का चेहरा दिखाने के लिए कह रहे है.
Also Read: नीतू कपूर ने दिया बहू आलिया भट्ट का हेल्थ अपडेट, पैपराजी ने पूछा- किससे मिलती है बेबी की शक्ल? VIDEO
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 6 नवंबर को पोस्ट कर बताया था कि उनके घर एक परी ने जन्म लिया है. एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा था, हमारे जीवन की सबसे बड़ी खुशखबरी: हमारे बच्चे का जन्म हो गया है और वह कितनी प्यारी बच्ची है. हम माता-पिता बन गए हैं, जिससे हमारी खुशी का ठिकाना नहीं है. आलिया भट्ट की फिल्मों की बात करें तो वो करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दिखेंगी. ये फिल्म अगले साल 28 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी. इसमें उनके अपोजिट रणवीर सिंह है. इसके अलावा वो हार्ट ऑफ स्टोन में है, जिसमें उनके साथ गैल गैडोट और जेमी डोर्नन हैं. उनके पास जी ले जरा भी है, जिसमें कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










