Alia Bhatt Ranbir Kapoor Wedding: रणबीर-आलिया की शादी की तैयारियां तेज, लाइट्स से सजाया गया घर; VIDEO

Updated:
विज्ञापन

Alia Bhatt Ranbir Kapoor Wedding: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तैयारियों की तसवीरें सोशल मीडिया पर आने लगी है. कपूर फैमिली का घर कृष्णा राज बंगले को स्ट्रिंग लाइट्स से सजाया जा रहा है.

विज्ञापन

Alia Bhatt Ranbir Kapoor Wedding Update: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) 14 अप्रैल को मुंबई के वास्तु आवास पर सात फेरे लेंगे. रणबीर और आलिया एक -दूसरे के जीवनसाथी बनने वाले है. शादी की तैयारियां काफी तेजी स चल रही है और लगातार अपडेट्स भी आ रहे है. कपूर फैमिली के घर की सजावट शुरू हो गई है और तमाम व्यवस्था होने लगी है.

विज्ञापन

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ गया है. बस कुछ ही दिन बचे हुए है उसके बाद कपल एक-दूसरे के हमेशा-हमेशा के लिए हो जाएंगे. उनकी शादी की तैयारियों की तसवीरें सोशल मीडिया पर आने लगी है. कपूर फैमिली का घर कृष्णा राज बंगले को स्ट्रिंग लाइट्स से सजाया जा रहा है.

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के वेडिंग वेन्यू रणबीर के बांद्रा स्थित घर वास्तु के चारों तरफ परदे लगाए जा रहे है, ताकि प्राइवेसी बने रहे. इसके अलावा एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बर्तन वाले को जाते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में आप देख सकते है एक ट्रक में बड़े-बड़े बर्तन रखे हुए है. इसे विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है.

एक अन्य वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रणबीर कपूर के घर के अन्दर टेबल, नये फर्नीचर ले जाते हुए लोग दिख रहे है. बता दें कि रणबीर और आलिया की शादी में 200 बाउंसर वेडिंग वेन्यू पर होंगे और इसके अलावा ड्रोन रोविंग पेट्रोल अधिकारियों के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा होगा.

वहीं, पॉपुलर यूट्यूबर निकुंज लोटिया ने एक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी से जुड़ा एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जिसपर कमेंट करने से एक्ट्रेस खुद को रोक नहीं पाई. इस वीडियो में वो शाहिद कपूर के कबीर सिंह वाले गेट अप में दिख रहे है और निकुंज ने फिल्म का एक सीन रीक्रिएट किया है. इसपर रिएक्ट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘डेड…’ साथ ही हंसने वाला इमोजी भी बनाया.

Also Read: Alia Bhatt Ranbir Kapoor Wedding: रणबीर संग शादी की खबरों पर आलिया ने दिया अपना पहला रिएक्शन, कही ये बात

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola