आलिया भट्ट-रणबीर कपूर के बेबी का नाम होगा काफी स्पेशल, ऋषि कपूर से है खास कनेक्शन

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हाल ही में मम्मी-पापा बने है. दोनों के बेबी की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब है. अब खबर है कि आलिया और रणबीर अपने बच्चे का एक खास नाम रखने वाले है, जिसका सीधा कनेक्शन ऋषि कपूर से है.
Alia Bhatt Baby Name: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर कुछ दिन पहले ही नन्ही राजकुमारी ने जन्म लिया हैं. जिसके बाद कपल सातवें आसमान पर है. बेटी के आने से पूरा कपूर खानदान खुश है. फैंस नन्ही प्रिसेंस की झलक देखने के लिए बेताब है. सभी आलिया के बेबी का नाम और उसकी तसवीर देखना चाहते है. अब खबर है कि आलिया और रणबीर जल्द ही बेबी का नाम रिवील कर सकते है, नाम में एक ट्विस्ट होगा.
अब बॉलीवुडलाइफ की रिपोर्ट की मानें तो एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि रणबीर और आलिया ने दिवंगत दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि देने और अपनी बेटी का नाम उनके नाम से जुड़ा कुछ रखने का फैसला किया है. आलिया और रणबीर के इस सोच से नीतू कपूर भावुक हो गईं और वह दुनिया को अपनी पोती का नाम बताने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं. बता दें कि नीतू कपूर परिवार में सबसे खुश हैं. जब पैपरानी ने भी उन्हें अपनी छोटी पोती के बारे में पूछा था, तो उन्होंने अपने दिल की बात बोलते हुए भी देखा गया. उन्होंने उसे अब तक का सबसे प्यारा बच्चा कहा.
जानकारी के अनुसार, रणबीर, आलिया और पूरे परिवार ने बेबी का एक प्यारा सा नाम भी सेलेक्ट कर लिया है. जल्द ही वे दुनिया के सामने अपनी राजकुमारी के नाम की घोषणा करेंगे. फैंस उस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे है. मां बनने के बाद बीते दिनों आलिया भट्ट ने एक पोस्ट किया था, जो मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. एक्ट्रेस ने अपनी तसवीर पोस्ट की है, जिसमें वो अपने हाथ में एक कॉफी कप लिए हुए है. इस कप पर लिखा है, ‘मामा.’ इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, यह मैं. हालांकि एक्ट्रेस इसमें साफ-साफ नहीं दिख रही और कैमरे का सारा फोकस उनके कप पर है.
Also Read: Alia Bhatt Baby: रणबीर कपूर के ट्रेनर का खुलासा, कहा- बेबी के जन्म के बाद भी एक्टर रोज आते थे जिम
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 6 नवंबर को पोस्ट कर बताया था कि उनके घर एक परी ने जन्म लिया है. एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा था, हमारे जीवन की सबसे बड़ी खुशखबरी: हमारे बच्चे का जन्म हो गया है और वह कितनी प्यारी बच्ची है. हम माता-पिता बन गए हैं, जिससे हमारी खुशी का ठिकाना नहीं है. आलिया भट्ट की फिल्मों की बात करें तो वो करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दिखेंगी. ये फिल्म अगले साल 28 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी. इसमें उनके अपोजिट रणवीर सिंह है. इसके अलावा वो हार्ट ऑफ स्टोन में है, जिसमें उनके साथ गैल गैडोट और जेमी डोर्नन हैं. उनके पास जी ले जरा भी है, जिसमें कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










