Alia Bhatt Ranbir Kapoor Wedding: इस दिन करेंगे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी शादी की अनाउंसमेंट

Ranbir Kapoor First Wife
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी तो कर रहे हैं, लेकिन शादी की तारीखों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी कंफ्यूजन बना हुआ है. लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार,परिवार वाले अभी पंडित जी के फाइनल डेट का इंतजार कर रहे. उसके बाद वो लोग शादी की अनाउंसमेंट कर सकते है.
Alia Bhatt Ranbir Kapoor Wedding: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की खबरों से सोशल मीडिया भरा पड़ा हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया और रणबीर की शादी का जश्न 14- 17 तक चलने वाला है. हालांकि इसपर कपल ने अपनी तरफ से कुछ नहीं कहा है. उनके परिवार की तरफ से कई नयी डिटेल्स सामने आ चुकी है. अब लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आलिया और रणबीर शादी जल्द ही शादी की अनाउंसमेंट कर सकते हैं.
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी तो कर रहे हैं, लेकिन शादी की तारीखों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी कंफ्यूजन बना हुआ है. बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया और रणबीर अपनी शादी की घोषणा करेंगे. परिवार वाले अभी पंडित जी के फाइनल डेट का इंतजार कर रहे. इतना तय है कि तारीखें 14 से 17 अप्रैल के बीच होंगी.
आगे इस रिपोर्ट में बताया गया है कि, दोनों अपनी शादी के बारे में कुछ दिन पहले दुनिया को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी देंगे. बता दें कि आलिया और रणबीर की शादी में सिक्योरिटी काफी जबरदस्त होगी. 200 बाउंसर वेडिंग वेन्यू पर होंगे और इसके अलावा ड्रोन रोविंग पेट्रोल अधिकारियों के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा होगा.
वहीं, पॉपुलर यूट्यूबर निकुंज लोटिया ने एक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी से जुड़ा एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसपर कमेंट करने से एक्ट्रेस खुद को रोक नहीं पाई. इस वीडियो में वो शाहिद कपूर के कबीर सिंह वाले गेट अप में दिख रहे है और निकुंज ने फिल्म का एक सीन रीक्रिएट किया है. इसपर रिएक्ट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘डेड…’ साथ ही हंसने वाला इमोजी भी बनाया.
बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की खबरों के बीच फिल्म ब्रह्मास्त्र का सॉन्ग ‘केसरिया’ का टीजर बीते दिन रिलीज हुआ था. इसे गाया अरिजीत सिंह ने है और म्यूजिक प्रीतम ने दिया है. इसे अयान मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, लव इज लाइट.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




