ePaper

Android यूजर्स के लिए Alert जारी, यूजर्स को करना होगा बस यह काम, जानें क्या है मामला

Updated at : 12 Oct 2023 10:14 AM (IST)
विज्ञापन
Android यूजर्स के लिए Alert जारी, यूजर्स को करना होगा बस यह काम, जानें क्या है मामला

सरकार ने साइबर सुरक्षा को देखते हुए एंड्रॉयड यूजर्स के लिए चेतावनी जारी की है. सामने आयी जानकारी के मुताबिक़ एंड्रॉयड के अलग-अलग वर्जन में यह खतरे देखने को मिल रहे हैं. केवल यहीं नहीं, साइबर सिक्योरिटी से जुड़े इन खतरों में हैकिंग और फिशिंग के शामिल होने की सूचना भी मिली है.

विज्ञापन
undefined

CERT-IN Alert for Android Users: अगर आप एंड्रॉयड यूजर हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काफी काम की साबित होने वाली है. अगर आप भी उन यूजर्स की श्रेणी में आते हैं हैं जो कि, हमेशा से लेटेस्ट सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट्स को नजरअंदाज कर देते हैं तो बता दें ऐसा करना आपके लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है. बता दें सरकार ने ऐसा करने वाले यूजर्स के लिए वार्निंग जारी की है. बता दें सरकार की ओर से साइबर सिक्योरिटी को लेकर नये खतरों की जानकारी दी गयी है. इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मिनिस्ट्री की ओर से CERT-IN ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक नई वार्निंग जारी की गयी है.

undefined

एंड्रॉयड यूजर्स की सुरक्षा खतरे में

कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम को एंड्रॉइड के अलग-अलग वर्जन में साइबर सिक्योरिटी से जुड़े नये खतरे सामने आये हैं. सामने आयी जानकारी के मुताबिक़ इनमें हैकिंग और फिशिंग के शामिल होने की खबर है. इन खतरों की वजह से Android यूजर्स की सिक्योरिटी खतरे में पड़ सकती है.

undefined

इन Android वर्जन्स को है खतरा

सामने आयी जानकारी के मुताबिक़ साइबर सिक्योरिटी का यह खतरा Android के अलग-अलग वर्जन्स में देखने को मिल रहे हैं. सरकार की ओर से एंड्रॉयड वर्जन की एक लिस्ट भी शेयर की है. इस लिस्ट में Android 10, Android 11, Android 12, Android 12L और Android 13 शामिल है.

undefined

इन खतरों की हुई पहचान

CVE-2020-29374, CVE-2022-34830, CVE-2022-40510, CVE-2023-20780, CVE-2023-20965, CVE-2023-21132, CVE-2023-21133, CVE-2023-21134, CVE-2023-21140, CVE-2023-21142, CVE-2023-21264, CVE-2023-21267, CVE-2023-21268, CVE-2023-21269, CVE-2023-21270, CVE-2023-21271, CVE-2023-21272, CVE-2023-21273, CVE-2023-21274, CVE-2023-21275, CVE-2023-21276, CVE-2023-21277, CVE-2023-21278, CVE-2023-21279, CVE-2023-21280, CVE-2023-21281, CVE-2023-21282, CVE-2023-21283, CVE-2023-21284, CVE-2023-21285, CVE-2023-21286, CVE-2023-21287, CVE-2023-21288, CVE-2023-21289, CVE-2023-21290, CVE-2023-21292, CVE-2023-21626, CVE-2023-22666, CVE-2023-28537, CVE-2023-28555

undefined

एंड्रॉयड यूजर्स को करना होगा यह काम

कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने एंड्रॉयड यूजर्स को इन खतरों को लेकर तुरंत एक्शन लेने की सलाह दी है. इन खतरों से बचने के एंड्रॉयड यूजर्स को अपना डिवाइस तुरंत अपडेट करनी होगी. अगर आपके स्मार्टफोन में सॉफ्टवेयर अपडेट मौजूद है तो स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाकर सॉफ्टवेयर को अपडेट करना होगा.

undefined

कैसे अपडेट करें सॉफ्टवेयर

अपने स्मार्टफोन के सॉफ्टवेयर को अपडेट करने के लिए Settings को ओपन कर लें. इसके बाद नीचे की तरफ स्क्रॉल करके आपको सॉफ्टवेयर अपडेट ऑप्शन पर जाना होगा. इसके बाद आपको ‘चेक फॉर अपडेट्स’ पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपको डाउनलोड एंड इनस्टॉल ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola