ePaper

बरेली: विधानसभा में अखिलेश यादव ने आजम खां और विधायक शहजिल इस्लाम का उठाया मुद्दा, सरकार से पूछे ये सवाल

Updated at : 25 May 2022 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
बरेली: विधानसभा में अखिलेश यादव ने आजम खां और विधायक शहजिल इस्लाम का उठाया मुद्दा, सरकार से पूछे ये सवाल

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली के भोजीपुरा विधानसभा से विधायक एवं पूर्व मंत्री शहजिल इस्लाम के ध्वस्त पेट्रोल पंप का मामला सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को विधानसभा में उठाया.

विज्ञापन

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली के भोजीपुरा विधानसभा से विधायक एवं पूर्व मंत्री शहजिल इस्लाम के ध्वस्त पेट्रोल पंप का मामला सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को विधानसभा में उठाया. योगी सरकार पर ज्यादती का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी की तरफ से कुछ समय बाद ही जांच के लिए शिष्टमंडल भेजा गया था. शिष्टमंडल की रिपोर्ट को पढ़ते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) को पेट्रोल पंप का नक्शा पास कराने के लिए 10 लाख का चेक दिया था. बीडीए की एनओसी के बाद ही जिला पूर्ति अधिकारी समेत सभी विभागों से एनओसी जारी हुई थी. इसके बाद डीएम ने एनओसी दी, तब पेट्रोल पंप शुरू हुआ था.

27 को जवाब देगी सरकार

मगर, इसके बाद बीडीए ने जनता में ख़ौफ़ पैदा करने को बुल्डोजर से तोड़ दिया गया. इसके साथ ही पूर्व कैबिनेट मंत्री मुहम्मद आजम खां का भी मामला उठाया. सपा प्रमुख ने पार्टी विधायकों के साथ ही अन्य मुद्दों को भी उठाया. नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पार्टी विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप के मामले में सदन में सवाल किया गया. सरकार की तरफ से इस मामले में 27 मई को जवाब देने की बात सामने आई है.

Also Read: UP Budget 2022: योगी सरकार कल पेश करेगी पेपरलेस बजट, इन चुनावी मुद्दों पर रहेगा फोकस
यह है मामला

सपा विधायक शहजिल इस्लाम पर 30 मार्च को बरेली के पीलीभीत बाईपास पर जिला उपाध्यक्ष संजीव सक्सेना द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सीएम योगी पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप लगा था. हालांकि, सपा विधायक ने वीडियो एडिट करने की बात कही थी. इसके साथ ही किसी को उनकी बात से ठेस पहुंचने पर माफी भी मांगी. मगर, इसके बाद में भी बारादरी थाने में सपा विधायक शहजिल इस्लाम, जिला उपाध्यक्ष संजीव सक्सेना समेत तमाम सपा नेताओं पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज हुआ था. इस मामले में क्राइम ब्रांच जांच कर रही है.

रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola