ePaper

UP Budget 2022: योगी सरकार आज पेश करेगी पेपरलेस बजट, इन चुनावी मुद्दों पर रहेगा फोकस

Updated at : 26 May 2022 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
UP Budget 2022: योगी सरकार आज पेश करेगी  पेपरलेस बजट, इन चुनावी मुद्दों पर रहेगा फोकस

Lucknow: Uttar Pradesh Finance Minister Suresh Khanna presents the paperless State Budget 2021-22 in the UP Legislative Assembly, in Lucknow, Monday, Feb. 22, 2021. (PTI Photo/Nand Kumar)(PTI02_22_2021_000037A)

UP Budget 2022: जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के बजट का आकार करीब 6.10 लाख करोड़ रुपए होगा. सुरेश खन्ना, योगी सरकार के वित्त मंत्री के रुप में लगातार छठा बजट पेश करेंगे. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के मुताबिक यह बजट पेपरलेस होगा.

विज्ञापन

UP Budget 2022: उत्तर प्रदेश की विधानसभा में बजट सत्र 23 मई से जारी है. इस बजट सत्र में आज यानि गुरूवार का दिन काफी अहम होने वाला है, क्योंकि इस दिन योगी सरकार 2.O अपना पहला बजट पेश करेगी. बताया जा रहा है कि इस बजट के जरिए सरकार ने जनता से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करने का काम करेगी. इसके लिए नई योजनाओं की शुरुआत होगी और ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ में वादों पर फोकस किया जाएगा.

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के बजट का आकार करीब 6.10 लाख करोड़ रुपए होगा. सुरेश खन्ना, योगी सरकार के वित्त मंत्री के रुप में लगातार छठा बजट पेश करेंगे. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के मुताबिक यह बजट पेपरलेस होने के साथ ही एक समावेशी बजट होगा. बता दें कि बीते साल दिसंबर में चार महीने का लेखानुदान सदन में पेश किया गया था ताकि जरूरी खर्चे का प्रबंध हो सके. इसके बाद अब गुरुवार को सदन में पूर्ण बजट पेश किया जाएगा.

Also Read: ज्ञानवापी केस: क्या है प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट यानी पूजा स्थल कानून, बेहद आसान भाषा में यहां जानें सबकुछ

बता दें कि देश की सर्वाधिक आबादी वाले उत्तर प्रदेश में योगी सरकार 2.0 का इस बजट किसान, युवा, महिलाओं और बुजुर्गों के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा सकता है. योगी सरकार 2.0 का यह पहला बजट 6.5 लाख करोड़ का हो सकता है. जो कि यूपी के लिए बेहद ही खास होगा. योगी सरकार 2.0 का ये आगामी बजट सुशासन, सुरक्षा और विकास पर आधारित होगा, जिससे यूपी को नई ऊंचाईयां मिलेगी. महिलाओं को सुरक्षा सम्‍मान, किसानों की आमदनी बढ़ाने में, शिक्षा के प्रसार में, युवाओं को रोजगार देने में ये बजट कारगर साबित होगा.

योगी सरकार का पहला आगामी बजट संकल्प पत्र पर आधारित होगा, जिसमें किसानों को सिंचाई के लिए निशुल्क बिजली, उज्जवला योजना के तहत होली और दिवाली में 2 मुफ्त सिलेंडर जैसे सौगात मिल सकता है. वहीं इस बजट में किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली की बड़ी सौगात मिल सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola