महाराज कालीचरण की गिरफ्तारी के विरोध में अखाड़ा परिषद महामंत्री, बोले- कांग्रेस ने रची साजिश

Updated:
विज्ञापन

Prayagraj News: धर्म संसद को लेकर देश में विवाद बढ़ता ही जा रहा है. अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत राजेंद्र दास जी महाराज ने प्रभात खबर से बातचीत में महाराज कालीचरण की गिरफ्तारी का

विज्ञापन
undefined

Prayagraj News: धर्म संसद को लेकर देश में विवाद बढ़ता ही जा रहा है. अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत राजेंद्र दास जी महाराज ने प्रभात खबर से बातचीत में महाराज कालीचरण की गिरफ्तारी का कड़ा विरोध किया.

विज्ञापन
undefined

अखाड़ा परिषद महामंत्री श्रीमहंत राजेंद्र दास जी महाराज ने कहा कि प्रभु श्रीराम को भी गाली देने वाले विधर्मी लोग आजादी से घूम रहे है. उनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं होती. एक संत की जुबान फिसल गई तो तुरंत गिरफ्तार कर लिया.

undefined

श्रीमहंत राजेंद्र दास जी महाराज ने कहा कि गाली देना गलत है, लेकिन इस घटना के पीछे कहीं न कहीं कांग्रेस की स्थानीय सरकार की सोची समझी साजिश थी.

undefined

अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत राजेंद्र दास जी महाराज ने कहा कि एक संत की गिरफ्तारी निंदनीय है. उन्हें तत्काल रिहा किया जाए. संत समाज इकट्ठा होगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मंच पर एक संत को बुलाकर कहीं ना कहीं साजिश के रूप में हिंदू धर्म को बदनाम करने की कोशिश की गई है. जुबान फिसल जाने मात्र से गिरफ्तारी नहीं करनी चाहिए. संत कालीचरण को रिहा किया जाना चाहिए.

undefined

अखाड़ा परिषद महामंत्री ने कहा कि कहीं न कहीं हमारे धर्म के साथ कुठाराघात हुआ है. जाति के नाम पर राजनीति इसी का कारण है.

undefined

उन्होंने कहा कि गाली देना गलत है, लेकिन धर्म, राष्ट्र और संस्कृति के लिए धर्म संसद होनी चाहिए. हां, अगर कहीं कोई गलती हुई है तो उसका प्रायश्चित भी होना चाहिए. आपस में तर्क और प्रवचन होने चाहिए, लेकिन गाली देकर नहीं.

undefined

श्रीमहंत राजेंद्र दास जी महाराज ने कहा कि गाली देना गलत है, लेकिन उसका प्रायश्चित होना चाहिए. हम हिंदू धर्म के लिए एक हैं. साधु संतों को हिंदू धर्म और संस्कृति के लिए एक होना चाहिए.

(रिपोर्ट- एस के इलाहाबादी, प्रयागराज)

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola