ePaper

Bareilly News: एक बार फिर भाजपा में लौटे अजय राजपूत, केंद्रीय मंत्री ने बसपाइयों को कराया शामिल

Updated at : 05 Feb 2022 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
Bareilly News: एक बार फिर भाजपा में लौटे अजय राजपूत, केंद्रीय मंत्री ने बसपाइयों को कराया शामिल

भाजपा छोड़ने वाले अजय राजपूत एक बार फिर बसपा से भाजपा में ज्वाइंन कर लिया हैं. इसके साथ ही बसपा के तमाम प्रमुख लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली.

विज्ञापन

Bareilly News : जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव हारने के बाद भाजपा छोड़ने वाले अजय राजपूत एक बार फिर बसपा से भाजपा में लौट आएं हैं. उन्हें केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने शामिल कराया. उनके साथ ही बसपा के तमाम प्रमुख लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली.

भाजपा कार्यालय पर शनिवार को केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा और जिलाध्य्क्ष पवन शर्मा की मौजूदगी में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के जिला महासचिव अजय राजपूत अपने सैकड़ों साथियो के साथ भाजपा में शामिल हुए. वह पहले भी भाजपा में थे, लेकिन पार्टी के नेताओं ने उन्हें जिला पंचायत सदस्य का चुनाव नहीं लड़ाया था. वह चुनाव हार गए थे. इससे खफा होकर उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी.

Also Read: राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला की भाभी ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, भाजपा में शामिल

भाजपा में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से जिला सचिव नरेंद्र सिंह, राजीव गंगवार, जिला अध्यक्ष (भाईचारा कमेटी, बसपा) डॉ. दीन दयाल लोधी एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने भाजपा की सदस्यता ली. इस दौरान ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, जिला उपाध्यक्ष अभय चौहान, जिला मंत्री राहुल साहू, मुकेश राजपूत जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा, ज्ञान प्रकाश लोधी मंडल अध्यक्ष मौजूद थे.

Also Read: मरणोपरांत राष्ट्रपति पुरस्कार सम्मान से नवाजे जाएंगे ज्ञान चंद्र, अपनी जान कुर्बान कर किया था ये काम

रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola