Airtel ने 49 रुपये में अनलिमिटेड डेटा का कर दिया ऐलान, JIO और VI की बढ़ गई टेंशन

Updated:
विज्ञापन

49 रुपये का यह प्लान Airtel की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्टेड है, जिसमें अनलिमिटेड इंटरनेट डेटा की जानकारी दी गई है. इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड इंटरनेट डेटा एक्सेस करने को मिलेगा.

विज्ञापन

टेलीकॉम कंपनी मार्केट में टॉप पर बने रहने के लिए एक से बढ़कर एक सस्ता रिचार्ज प्लान लाते रहते हैं. अब इसी बीच अब एयरटेल ने एक धांसू प्लान को लॉन्च किया है, जिसमें मात्र 49 रुपये में अनलिमिटेड डेटा दे रही है. आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस प्लान को कंपनी द्वारा हाल ही में लॉन्च किया गया है, जिसके चलते जियो और वीआई की टेंशन बढ़ गई हैं. आइए बताते है विस्तार से इस 49 रुपये में अनलिमिटेड डेटा वाले रिचार्ज प्लान के बारे में.

विज्ञापन

49 रुपये में अनलिमिटेड डेटा

दरअसल Airtel और Jio में कड़ी टक्कर है. दोनों कंपनियां एक दूसरे से आगे निकलने के लिए कई आकर्षक ऑफर और प्लान लॉन्च करते रहती हैं. अब Airtel ने एक खास रिचार्ज रिवाइज किया है. Airtel यूजर्स अगर कोई सस्ता और ज्यादा इंटरनेट डेटा वाला प्लान खोज रहे है, तो आपको बताते चलें कि Airtel ने अपने एक प्रीपेड रिचार्ज को रिवाइज कर दिया है. दरअसल, हम बात कर रहे हैं 49 रुपये के डेटा पैक के बारे में. यह प्लान Airtel की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्टेड है, जिसमें अनलिमिटेड इंटरनेट डेटा की जानकारी दी गई है. इसमें यूजर्स को मैक्सिमम 20GB इंटरनेट डेटा एक्सेस करने को मिलेगा, उसके बाद 64Kbps की स्पीड मिलेगी. हालांकि इसके लिए आपके पास एक बेस प्लान पहले से होना चाहिए. यह उसके साथ मिलकर काम करता है. मतलब यह डेटा बूस्टर के रूप में काम करता है.

Also Read: Airtel का सबसे सस्ता प्लान, सिर्फ 155 रुपये में 1 महीने के लिए करें जी भर कर बातें
दूसरे कंपनियों के पास नहीं है ऐसा प्लान

इससे पहले Airtel के इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को सिर्फ 6GB इंटरनेट डेटा मिलता था, जिसे अब अनलिमिटेड इंटरनेट डेटा के साथ प्रमोट किया है. इसमें मैक्सिमम 20GB डेटा हो गया है, जो पूरे एक दिन के लिे वैलिड है. इसके साथ ही Airtel के 99 रुपये के डेटा पैक में यूजर्स को दो दिन की वैलिडिटी और 40GB इंटरनेट डेटा तक का एक्सेस करने को मिलता है. Jio की ऑफिशियल वेबसाइट पर कई डेटा पैक मौजूद हैं, जो अलग-अलग प्राइस और बेनेफिट्स के साथ आते हैं. जबकि Data Booster का अलग प्लान है. Jio के डेटा पैक में सबसे छोटा पैक 148 रुपये का है, जो 28 दिन की वैलिडिटी और 10GB इंटरनेट डेटा और 10 से अधिक OTT के साथ आते हैं. डेटा बूस्टर की शुरुआती कीमत 29 रुपये है, जिसमें 2.5GB डेटा मिलता है.

Also Read: Airtel और VI के पास भी नहीं है इतना सस्ता प्लान, 100 रुपये से कम में JIO दे रहा एक से बढ़कर एक बेनिफिट्स

एयरटेल का नया 49 रुपये का प्लान क्या है?

एयरटेल ने 49 रुपये में अनलिमिटेड डेटा का नया प्लान लॉन्च किया है, जिसमें यूजर्स को अधिकतम 20GB इंटरनेट डेटा मिलता है.

इस प्लान में डेटा की स्पीड क्या होगी?

यूजर्स 20GB डेटा के बाद 64Kbps की स्पीड पर इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं.

क्या यह प्लान एक बेस प्लान के साथ काम करता है?

हां, इस प्लान के लिए आपको पहले से एक बेस प्लान होना चाहिए, क्योंकि यह एक डेटा बूस्टर के रूप में काम करता है.

एयरटेल के इस प्लान में पहले कितना डेटा मिलता था?

पहले इस प्लान में यूजर्स को केवल 6GB इंटरनेट डेटा मिलता था, जिसे अब 20GB के साथ अपग्रेड किया गया है.

क्या जियो के पास भी ऐसे डेटा पैक हैं?

हां, जियो के पास भी कई डेटा पैक हैं, जिनकी कीमत 148 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 28 दिन की वैलिडिटी और 10GB इंटरनेट डेटा शामिल है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

एयरटेल ने 49 रुपये में अनलिमिटेड डेटा का नया प्लान लॉन्च किया है, जिसमें यूजर्स को अधिकतम 20GB इंटरनेट डेटा मिलता है.