Ae Watan Mere Watan Teaser: माथे पर बिंदी लगाए अलग लुक में दिखी सारा अली खान, बोली- ‘यह है हिंदुस्तान की…’

अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ का टीजर रिलीज कर दिया है. सारा अली खान इसमें एक बहादुर स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका में नजर आ रही है. व्हाइट साड़ी, लाल बिंदी, चोटी बांधे हुए एक्ट्रेस अलग अंदाज में दिखी.
Ae Watan Mere Watan Teaser: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) पिछली बार फिल्म अतरंगी रे में अक्षय कुमार और धनुष के साथ नजर आई थी. फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन उनकी एक्टिंग ने फैंस के दिलों को छू लिया था. अब एक्ट्रेस की फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ का टीजर आउट हो गया है. टीजर में वो साड़ी पहने काफी खूबसूरत लग रही है. ये सच्ची घटनाओं से प्रेरित है.
अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ का टीजर रिलीज कर दिया है. सारा अली खान इसमें एक बहादुर स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका में नजर आ रही है. व्हाइट साड़ी, लाल बिंदी, चोटी बांधे हुए एक्ट्रेस अलग अंदाज में दिखी. वो एक बन्द कमरे में नजर आ रही है और रेडियो पर कहती है, अंग्रेजों को लगता है कि उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन का सिर कुचल दिया है, लेकिन आजाद आवाज कैद नहीं होती. यह है हिंदुस्तान की आवाज, हिंदुस्तान में कहीं से, कहीं पे हिंदुस्तान में.
टीजर में दिखता है कि सारा अली खान जिस कमरे में होती है, तभी दस्तक होती है और वो परेशान हो जाती है. हमेशा ग्लैमरस लुक में दिखने वाली सारा को ऐसे देसी अंदाज में देखने के बाद फैंस उनकी तारीफ कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, फिल्म देखने का इंतजार नहीं हो रहा. इस रोल में आप छा जाएगी. एक यूजर ने लिखा, आप बहुत अच्छी लग रही है. एक यूजर ने लिखा, टोन, डिक्शन, डायलॉग डिलीवरी बिल्कुल परफेक्ट है.
Also Read: उर्फी जावेद ने सारा अली खान-दिशा पटानी को इस मामले में छोड़ा पीछे, Google पर बनाया ये रिकॉर्ड
कन्नन अय्यर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ में सारा अली खान, उषा मेहता का रोल निभाएगी. हालांकि फिल्म कब रिलीज होगा, इसकी अनाउंसमेंट नहीं हुई है. बता दें कि सारा अगली बार लक्ष्मण उटेकर की अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएंगी, इस फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल भी दिखाई देंगे. इसके अलावा विक्रांत मैसी के साथ भी उनका गैसलाइट है. पिछली बार वो फिल्म अतरंगी रे दिखी थी. इसमें उनके साथ अक्षय कुमार और धनुष थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










