उर्फी जावेद ने सारा अली खान-दिशा पटानी को इस मामले में छोड़ा पीछे, Google पर बनाया ये रिकॉर्ड
Published by : Divya Keshri Updated At : 15 Dec 2022 2:29 PM
Uorfi Javed Most Searched Asian on Google 2022: टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने फैशन को लेकर चर्चा में रहती है. उर्फी काफी स्टाइलिश औऱ बोल्ड है. अपने कपड़ों को लेकर एक्ट्रेस खबरों में बनी रहती है. फैशन के दम पर एक्ट्रेस ने बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को पीछे छोड़ दिया है.

‘बिग बॉस ओटीटी’ फेम उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है. उर्फी अपने अतरंगी फैशन को लेकर खबरों में बनी रहती है. उनके कपड़े ऐसे होते है, जो सबका ध्यान खींच लेते है. कभी इसकी वजह से वो ट्रोल भी हो जाती है, लेकिन उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.

‘मोस्ट सर्च्ड एशियन ऑन गूगल 2022’ की लिस्ट जारी की गई है और इसमें उर्फी जावेद को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है. एक्ट्रेस ने बॉलीवुड हसीनाओं को पीछे छोड़ दिया है. इस लिस्ट में उर्फी 43वें नंबर पर है, जबकि अनुष्का शर्मा (50), जाह्नवी कपूर (65) और सारा अली खान (88) नंबर पर है. इसमें दिशा पाटनी (90) नंबर पर है.

उर्फी जावेद आए दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती है, एक्ट्रेस कभी प्लास्टिक, कभी कॉटन कैंडी कभी सेफ्टी पिन तो कभी कुछ, हर चीज से वो ड्रेस बना लेती है. एक्ट्रेस के फैशन सेंस को लेकर मजाक भी उड़ाया जाता है, लेकिन वो एक्सपेरिमेंट करने से पीछे नहीं हटती.

उर्फी जावेद की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो ‘अनुपमा’ फेम एक्टर पारस कलनावत को डेट कर चुकी है. हालांकि कपल का ब्रेकअप हो चुका है. हाल ही में उर्फी के बर्थडे पर पारस भी नजर आए थे. एक्ट्रेस ने कहा था कि वो अब अच्छे दोस्त है.

उर्फी ‘मेरी दुर्गा’ सीरियल में नजर आ चुकी है. हर लड़की की तरह मैंने भी कास्टिंग काउच का अनुभव किया है. बस एक बार ऐसा हुआ जब मुझे किसी ने जबरदस्ती इसमें धकेला, लेकिन मैं बाहर निकल गई. इसलिए मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं. मैंने इंडस्ट्री के कुछ बड़े नामों से कास्टिंग काउच का अनुभव किया है, जिनका मैं नाम नहीं लूंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










