Adipurush: हनुमान जी के बगल वाली सीट बुक करने के लिए खर्च करनी होगी मोटी रकम? सामने आया अब पूरा सच
Published by : Divya Keshri Updated At : 12 Jun 2023 7:59 AM
ओम राउत ने निर्माता भूषण कुमार और वितरकों से अनुरोध किया था कि वे दुनिया भर में आदिपुरुष के हर शो में भगवान हनुमान के लिए एक सीट बुक रखें. इसके बाद सोशल मीडिया पर खबर फैलने लगी कि हनुमान जी के बगल वाली सीट काफी महंगे होंगे.
Adipurush: प्रभास और कृति सेनन स्टारर आदिपुरुष 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म के रिलीज में सिर्फ कुछ ही दिन बच गए है. निर्देशक ओम राउत ने फिल्म के निर्माताओं से भगवान हनुमान के सम्मान में हर थिएटर में एक सीट खाली रखने को कहा था. जिसके बाद से सोशल मीडिया पर ऐसी खबर उड़ने लगी कि हनुमान जी के बगल वाली सीट को बुक कराने के लिए बहुत ज्यादा पैसे मांगे जा रहे है. ऐसे में अब इसपर मेकर्स ने एक बयान जारी कर ऐसी खबरों को अफवाह बताया है.
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ‘भगवान हनुमान सीट’ के बगल वाली सीटों के टिकट महंगे होंगे. अब प्रोडक्शन हाउस टी-सीरीज ने इन अफवाहों पर एक बयान जारी किया. उन्होंने लिखा, “#FraudAlert. “फ्रॉड अलर्ट, आदिपुरुष टिकट मूल्य निर्धारण के संबंध में मीडिया में भ्रामक खबरें चल रही हैं. हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि हनुमान जी के लिए आरक्षित सीट के बाद वाली सीटों के लिए कोई अतिरिक्त पैसा नहीं लिया जाएगा. झूठी जानकारी ना फैलाएं. जय श्री राम.”
There are misleading reports circulating in the media regarding #Adipurush ticket pricing. We want to clarify that there will be no differences in rates for seats next to the one reserved for Hanuman Ji! Don't fall for false information!
Jai Shri Ram! 🙏🏹
— T-Series (@TSeries) June 11, 2023
तिरुपति में एक भव्य प्री-रिलीज इवेंट में फिल्म आदिपुरुष का ट्रेलर लॉन्च किया, जहां मेकर्स ने यह भीघोषणा की कि आदिपुरुष को दिखाने वाले प्रत्येक थिएटर में भगवान हनुमान के लिए एक सीट बुक रहेगी. उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके नोट में लिखा था, “जहां भी रामायण का पाठ किया जाता है, वहां भगवान हनुमान प्रकट होते हैं. यह हमारा विश्वास है. इस विश्वास का सम्मान करते हुए, फिल्म की स्क्रीनिंग करने वाले हर थियेटर में भगवान हनुमान के लिए एक सीट बुक रहेगी.
Also Read: Adipurush: भारत में इस दिन से शुरू होगी आदिपुरुष की एडवांस बुकिंग,रणबीर कपूर ने खरीदे इतने हजार टिकट,जानिए वजह
‘आदिपुरुष’ फिल्म की एडवांस बुकिंग रविवार से शुरू हो गई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर गरीब बच्चों के लिए फिल्म ‘आदिपुरुष’ के 10,000 टिकट बुक करेंगे. फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बच्चों के लिए रणबीर के गिफ्ट के बारे में खुलासा किया. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, रणबीर कपूर वंचित अनाथ बच्चों के लिए ‘आदिपुरुष’ के 10,000 टिकट बुक किए है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










