Adipurush: भारत में इस दिन से शुरू होगी आदिपुरुष की एडवांस बुकिंग,रणबीर कपूर ने खरीदे इतने हजार टिकट,जानिए वजह

Adipurush Advance Ticket Bookings: अगर आप भी प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ देखने के लिए बेताब है तो आपको बता दें कि भारत में एडवांस बुकिंग जल्द शुरू होने वाली है. फिल्म प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर इसकी जानकारी दी.
Adipurush Advance Ticket Bookings: प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. फिल्म फाइनली 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी करह से तैयार है. ओम राउत के निर्देशन में बनी इस मूवी में प्रभास राघव और कृति जानकी के किरदार में नजर आएगी. अब ये जानकारी सामने आई है कि किस दिन से फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो जाएगी. वहीं, अभिनेता रणबीर कपूर लगभग 10,000 टिकट बुक करेंगे.
आदिपुरुष की एडवांस बुकिंग
अगर आप भी प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ देखने के लिए बेताब है तो आपको बता दें कि भारत में एडवांस बुकिंग जल्द शुरू होने वाली है. फिल्म प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने कैप्शन में लिखा, आदिपुरुष की दुनिया इंतजार कर रही है. महाकाव्य गाथा का अनुभव करने वाले पहले लोगों में से एक बनें. एडवांस बुकिंग इस रविवार से शुरू हो रही है.
रणबीर कपूर ने खरीदे इतने हजार टिकट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर गरीब बच्चों के लिए फिल्म ‘आदिपुरुष’ के 10,000 टिकट बुक करेंगे. जी हां, आपने सही पढ़ा. फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बच्चों के लिए रणबीर के गिफ्ट के बारे में खुलासा किया. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, रणबीर कपूर वंचित अनाथ बच्चों के लिए ‘आदिपुरुष’ के 10,000 टिकट बुक करेंगे. बता दें कि मूवी को हाल ही में सेंसर बोर्ड से यू-सर्टिफिकेट मिला है.
#Xclusiv… RANBIR KAPOOR TO BOOK 10,000 TICKETS OF ‘ADIPURUSH’ FOR UNDERPRIVILEGED CHILDREN… OFFICIAL POSTER…#RanbirKapoor #Adipurush #Prabhas #KritiSanon #SaifAliKhan #SunnySingh #DevdattaNage pic.twitter.com/k30OUNvO9G
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 8, 2023
बता दें कि फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान प्रत्येक सिनेमा में एक सीट खाली रहेगी. फिल्म आदिपुरुष की टीम का मानना है कि ‘जहां भी रामायण का पाठ होता है. वहां भगवान हनुमान प्रकट होते ही हैं. ये हमारा विश्वास है. और इस विश्वास का सम्मान करते हुए, हर एक सिनेमाघर में जहां भी प्रभास की राम-अभिनीत आदिपुरुष दिखाई जाएगी. एक सीट विशेष रूप से हनुमान जी के लिए रिजर्व होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










