Adipurush BO Collection Day 10: टिकट के दाम कम होने से 'आदिपुरुष' देखने थियेटर पहुंचे दर्शक, 10वें दिन की कमाई
Published by : Ashish Lata Updated At : 26 Jun 2023 2:32 PM
Adipurush BO Collection Day 10: प्रभास और कृति सेनन की आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस पर अब भी कमाई के लिए स्ट्रगल कर रही है. दर्शकों को थियेटर तक लाने के लिए मेकर्स ने टिकट के दाम भी कम कर दिये हैं. आइये जानते हैं दूसरे वीकेंड पर फिल्म ने कितना कमाया.
Adipurush BO Collection Day 10: ओम राउत के निर्देशन में बनी ‘आदिपुरुष’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, लेकिन ट्रोलिंग और नेगिटिव प्रतिक्रिया के कारण इसे और अधिक कमाई करने में काफी दिक्कत आ रही है. फिल्म अपने खराब वीएफएक्स और महाकाव्य रामायण के चित्रण के कारण विवादों में घिरी हुई है और सोशल मीडिया पर ‘बैन आदिपुरुष’ का ट्रेंड भी चल रहा है. दर्शकों को थियेटर तक लाने के लिए मेकर्स ने टिकट के दाम भी कम कर दिये हैं. ऐसे में रविवार, 25 जून को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई में थोड़ी बढ़त देखने को मिली.
ओम राउत द्वारा निर्देशित आदिपुरुष 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. भारी उम्मीदों के बीच यह फिल्म दुनिया भर में पांच भाषाओं में आई. आदिपुरुष ने दुनिया भर में 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की और अब 450 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर बढ़ रही है. रविवार, 25 जून को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई में थोड़ी बढ़त देखने को मिली. अनुमान है कि इसने भारत में लगभग 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. जिसके बाद टोटल कमाई 274.55 करोड़ रुपये हो गया है.
Witness the epic saga unfold!🏹
Book your tickets starting from just Rs112/-* and experience the grandeur world of Adipurush🧡
Offer starts tomorrow! #JaiShriRam 🙏Book your tickets on: https://t.co/0gHImE23yj#Adipurush now in cinemas near you ✨#Prabhas @omraut… pic.twitter.com/cQOKqn0I4S
— T-Series (@TSeries) June 25, 2023
25 जून को फिल्म ने भारत में 16.34 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की. देखना होगा कि फिल्म अपने दूसरे और तीसरे हफ्ते में सिनेमाघरों में कैसा प्रदर्शन करती है. दर्शकों को सिनेमाघरों तक लुभाने के लिए निर्माताओं ने टिकट की कीमतों में एक बार फिर कटौती कर दी है. अब दर्शक 112 रुपये में फिल्म का टिकट खरीद सकते हैं. बता दें कि हाल ही में ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर ‘आदिपुरुष’ पर तुरंत प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया था.
Also Read: Adipurush BO Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर ‘आदिपुरुष’ की हालत खराब, फिल्म की 9वें दिन की कमाई ने किया निराश
ओम राउत द्वारा लिखित और निर्देशित, आदिपुरुष वाल्मिकी की रामायण पर आधारित एक पौराणिक एक्शन फिल्म है. यह फिल्म, जिसे हिंदी और तेलुगु में एक साथ शूट किया गया था, 500 करोड़ रुपये के विशाल बजट पर बनाई गई थी. फिल्म में प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं. जहां प्रभास ने राघव की भूमिका निभाई, वहीं कृति सेनन और सैफ अली खान जानकी और लंकेश की भूमिका में नजर आए. सनी सिंह और देवदत्त नागे भी सहायक कलाकारों का हिस्सा थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










