Gorakhpur News: जाम के झाम का जायजा लेने सड़क पर उतरे एडीजी... पुलिसकर्मियों को दिए जरूरी निर्देश
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Mar 2022 9:27 AM
Gorakhpur News: एडीजी ने गोरखपुर जनपद के व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण एवं व्यापारीगण के साथ बैठक कर वाहनों की पार्किंग के संबंध में उनकी जानकारी ली तथा उनके द्वारा दिए गए सुझावों पर अमल करते हुए भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था चुस्त - दुरुस्त कराने के लिए पुलिस अधीक्षक दिशा निर्देश दिए.
Gorakhpur News: गोरखपुर,यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए और गोरखपुर यातायात व्यवस्था की असलियत जानने के लिए गोरखपुर एडीजी अखिल कुमार कल सोमवार रात निकल पड़े गोरखपुर की सड़कों पर, इतना ही नहीं एलईडी जोन अखिल कुमार ने आम जनमानस की यातायात व्यवस्था शुगम बनाने के लिए गोलघर के सड़कों पर उतर कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए, जिससे आम जनमानस जाम के झाम से बचकर अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सके.
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक डॉ महेंद्र पाल सिंह, क्षेत्राधिकारी कैन्ट श्यामदेव मौजूद रहे, एडीजी पुलिस बल के साथ गोरखपुर के गोलघर बाजार में यातायात एवं वाहनों की पार्किंग के संबंध में स्थलीय निरीक्षण किया तथा अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही भी करवाई गयी ,इसके बाद एडीजी ने गोरखपुर जनपद के व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण एवं व्यापारीगण के साथ बैठक कर वाहनों की पार्किंग के संबंध में उनकी जानकारी ली तथा उनके द्वारा दिए गए सुझावों पर अमल करते हुए भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था चुस्त – दुरुस्त कराने के लिए पुलिस अधीक्षक यातायात को व दिशा निर्देश दिए.
Also Read: UP Good News: गोरखपुर से वाराणसी के लिए आज से उड़ानें शुरू, सीएम योगी आदित्यनाथ ने की वर्चुअल शुरुआत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










