बॉलीवुड इंडस्ट्री के नेगेटिव साइड को लेकर अदा शर्मा का सनसनीखेज खुलासा, कहा- वे पहले सेट पर…

अदा शर्मा तब से चर्चा में हैं, जब से उनकी फिल्म द केरल स्टोरी रिलीज हुई है. यह साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक बन गई है. अदा, जिन्होंने हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है, ने हाल ही में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के निगेटिव साइड के बार में बात की है.
बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा अपनी हालिया फिल्म द केरल स्टोरी की सफलता से दुनिया भर में इन-दिनों छाई हुई है. एक्ट्रेस की फिल्म साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक बन गई है. इसने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का भी आंकड़ा पार कर लिया है और द कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया. अदा फिल्म की सक्सेस से काफी ज्यादा खुश हैं और उन्होंने हाल ही में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के निगेटिव साइड के बार में बात की है.
हाल ही में मीडिया से बातचीत में, अदा शर्मा ने खुलासा किया कि वह जेंडर भेदभाव को नापसंद करती हैं. उन्होंने बताया कि एक निर्देशक का पॉजिटिव या निगेटिव रवैया उन्हें किसी भी इंडस्ट्री में सहज बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है. एक निर्देशक जो अभिनेताओं और क्रू के प्रति सम्मान रखता है, भले ही वे किसी भी भाषा समूह से जुड़े हों, काम के जीवन को आसान बना सकते हैं. हालांकि, एक व्यक्ति जो सम्मानपूर्वक व्यवहार नहीं करता है, वह ऊर्जा को खराब कर सकता है.
हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के टॉक शो में, अदा ने कहा, ”मैं हर जगह अच्छे, बुरे लोगों से मिली हूं. मुझे यह बहुत अजीब लगता है कि वे पहले लड़की को सेट पर बुलाते हैं और फिर कहते हैं, ‘ठीक है, रुको.’ जब वे देखते हैं, ‘ ठीक है. वह यहां है’, फिर वे अभिनेता को बुलाते हैं और लड़की पहले से ही वहां इंतजार कर रही होती है. मुझे लिंग के आधार पर भेदभाव महसूस होता है, मुझे इस तरह के माहौल में काम करने में मजा नहीं आता है.”
Also Read: Kangana Ranaut Net Worth: कई ब्रांड एंडोर्समेंट से निकाले जाने के बाद भी करोड़ों की मालकिन हैं कंगना रनौत
अदा शर्मा को आखिरी बार द केरल स्टोरी में मुख्य भूमिका में देखा गया था, जिसमें अभिनेता योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धि इडनानी थीं. फिल्म ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से अधिक की कमाई की है. द केरल स्टोरी को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि इसके ट्रेलर ने पहले दावा किया था कि केरल की 32,000 महिलाएं लापता हो गई थीं और आतंकवादी समूह आईएसआईएस में शामिल हो गई थीं. इस दावे ने राजनीतिक बहस छेड़ दी थी और कई लोगों ने दावे की सत्यता पर सवाल उठाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










