ABVP के महासचिव बने गढ़वा के याज्ञवल्क्य शुक्ल, राजशरण शाही अध्यक्ष चुने गए

Author Agency
Updated:
विज्ञापन

याज्ञवल्क्य शुक्ल मूलतः झारखंड के गढ़वा जिले से हैं. इन्होंने रांची विश्वविद्यालय से भूगोल विषय में पीएचडी किया है. वे गढ़वा के श्री जगजीत सिंह नामधारी कॉलेज के छात्रसंघ के अध्यक्ष तथा रांची विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के उपाध्यक्ष रहे हैं.

विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबंधित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने वर्ष 2023-24 के लिए दोबारा से राजशरण शाही को अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष और याज्ञवल्क्य शुक्ल को राष्ट्रीय महासचिव चुना है. मुंबई में छात्र संगठन के केंद्रीय कार्यालय से चुनाव अधिकारी सीएन पटेल द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि शाही और शुक्ल सात से 10 दिसंबर तक दिल्ली में होने वाले एबीवीपी के 69वें राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे.

विज्ञापन

झारखंड के गढ़वा जिले से हैं याज्ञवल्क्य शुक्ल

बयान के अनुसार, याज्ञवल्क्य शुक्ल मूलतः झारखंड के गढ़वा जिले से हैं. इन्होंने रांची विश्वविद्यालय से भूगोल विषय में पीएचडी किया है. वे गढ़वा के श्री जगजीत सिंह नामधारी कॉलेज के छात्रसंघ के अध्यक्ष तथा रांची विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के उपाध्यक्ष रहे हैं.

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रहने वाले हैं राजशरण शाही

राजशरण शाही उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रहने वाले हैं. उन्होंने शिक्षा में पीएचडी पूरी की है और लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफेसर हैं. शाही उत्तर प्रदेश की विभिन्न शैक्षणिक एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन संबंधी महत्वपूर्ण समितियों के सदस्य भी हैं.

Also Read: राजीव गांधी के हत्यारों के मर्सी पिटिशन को खारिज करने वाली सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज फातिमा बीवी का निधन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola