'घोटाला किया है तो जेल में डालो, नाम लेकर आरोप लगाओ'- हुगली में पीएम मोदी और अमित शाह पर जमकर बरसे Abhishek Banerjee

Bengal Election 2021 Latest News : पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण के वोटिंग से पहले टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर जमकर निशाना साधा है. अभिषेक ने कहा है कि बीजेपी के लोग कटमनी, भाईपो, भ्रष्टाचार का बेबुनियाद आरोप लगा रही है. अगर उनका आरोप मुझपर है और मैंने गलत किया है तो, केंद्र सरकार जांच कराकर मुझे जेल में डाल सकती है.
पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण के वोटिंग से पहले टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर जमकर निशाना साधा है. अभिषेक ने कहा है कि बीजेपी के लोग कटमनी, भाईपो, भ्रष्टाचार का बेबुनियाद आरोप लगा रही है. अगर उनका आरोप मुझपर है और मैंने गलत किया है तो, केंद्र सरकार जांच कराकर मुझे जेल में डाल सकती है.
चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए टीएमसी सांसद ने कहा कि बंगाल में बीजेपी के लोग गुमराह कर रहे हैं. वे लोग लगातार भाईपो-भाईपो कहकर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं. अगर मेरे ऊपर आरोप है तो पीएम मोदी जांच कराकर मुझे जेल में डाल दें. अभिषेक ने आगे कहा कि पीएम मोदी और होम मिनिस्टर अमित शाह मेरे नाम नहीं लेते हैं. बाकी अब आप खुद समझ जाइए.
आसोल पोरिबर्तन का मतलब – अभिषेक बनर्जी ने कहा कि आसोल पोरिबर्तन का मतलब महंगाई है. टीएमसी सांसद ने कहा कि मोदी सरकार को लोगों ने जीता कर भेजा, लेकिन देश में आज गैस की कीमत, पेट्रोल का दाम, आलू और प्याज का भाव आसमान पर पहुंच गई है. अगर दोबारा इन्हें मौका मिला तो ये लोग महंगाई और बढ़ा देंगे.
नोटबंदी में बोला झूठ- अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पीएम मोदी नोटबंदी के समय कहा कि काला धन वापस नहीं आया तो मुझे किसी भी चौराहे पर बुला लेना. उन्होंने कहा कि जो लोग सोनार बांग्ला का नारा दे रहे हैं, वे बताएं कि सोनार गुजरात, सोनार यूपी, सोनार हरियाणा और सोनार एमपी क्यों नहीं बना?
Posted By : Avinish kumar mishra
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




