आमिर खान की बेटी आयरा आज बनेंगी दुल्हनियां, महाराष्ट्रीयन स्टाइल में नहीं होगी शादी, बुआ ने दिया बड़ा अपडेट

Updated:
विज्ञापन

आमिर खान की लाडली बेटी आयरा खान आज अपने मंगेतर नुपुर शिखारे संग शादी करने जा रही हैं. बीते दिनों इस कपल के प्री वेडिंग फंक्शन की एक झलक सामने आई थी. रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के ताज लैंड्स एंड में आयरा और उनके मंगेतर शादी के बंधन में बंध जाएंगे.

विज्ञापन
undefined

आमिर खान की बेटी आयरा खान आज शादी के बंधन में अपने मंगेतर नुपुर शिखरे के साथ बंधने जा रही है . 2 जनवरी को उनकी प्री वेडिंग फंक्शन की कुछ झलकियां सामने आई थी.

विज्ञापन
undefined

अब आयरा खान की बुआ निखत ने वेडिंग को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. ई- टाइम्स को दिए इंटरव्यू के दौरान आमिर खान की बहन निखत ने बताया कि ये शादी महाराष्ट्रीयन तरीके से नहीं बल्कि रजिस्ट्रार वेडिंग होगी. इस दौरान दोनों के परिवार वाले शामिल होंगे.

undefined

इसके अलावा निखत ने ये भी बताया कि बीते दिनों सभी परिवार वाले नुपुर के घर मेहंदी लेकर गए थे. उन्होंने कहा कि हमने मेहंदी सेरेमनी की और इस मौके पर महाराष्ट्रीयन स्टाइल को फॉलो किया था. सभी महिलाओं ने नौवारी साड़ी पहनी थी. 

undefined

इसके अलावा निखत ने संगीत सेरेमनी को लेकर भी बात की और बताया कि कैसे वे और उनकी फैमिली तैयारियों में लगी हुई है. निखत ने बताया कि,  हम सभी घर वाले संगीत के लिए ढोल पर गाने की प्रैक्टिस कर रहे हैं.

undefined

यह एक कैजुअल संगीत होगा, हम ढोल बजाएंगे और सभी शादी के गाने गाएंगे. इसके लिए आमिर खान बेहद मेहनत कर रहे हैं. बनारस, लखनऊ और दिल्ली से हमारी फैमिली आई है. 

undefined

आमिर खान की लाडली को कौन-कौन से स्टार्स आशीर्वाद देने के लिए आएंगे, इसका खुलासा अभी नहीं चल पाया है, लकिन बीते दिनों आमिर खान को सायरा बानो और सलमान खान के घर के बाहर स्पॉट किया गया था.

undefined

एक रिपोर्ट के मुताबिक, बिग फैट इंडियन वेडिंग में सिर्फ खान और शिखारे परिवार के करीबी लोग ही शामिल होंगे. वही बॉलीवुड सलेब्स 13 जनवरी को होने वाले रिसेप्शन में जिओ वर्ल्ड सेंटर में शिरकत करेंगे.

undefined

आमिर खान ने नुपुर के बारे में कहा था कि वह एक बहुत प्यारा लड़का है. हम सब उसे पोपॉय बुलाते है, क्योंकि उनके पास पोपॉय जैसे हाथ हैं. जब आयरा डिप्रेशन में थी तब वो उसके साथ खड़ा रहा और इमोशनली भी और मेंटली भी. मुझे खुशी है की वो दोनों एक साथ इतने खुश है.

रिपोर्ट- खुशी सिंह

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola