ePaper

Ira Khan Udaipur Wedding: मेहंदी फंक्शन में जमकर नाचे दूल्हे राजा नूपुर, आयरा को दिया ये सरप्राइज, VIDEO

Updated at : 09 Jan 2024 8:14 AM (IST)
विज्ञापन
Ira Khan Udaipur Wedding: मेहंदी फंक्शन में जमकर नाचे दूल्हे राजा नूपुर, आयरा को दिया ये सरप्राइज, VIDEO

आयरा खान और नूपुर शिखारे की मेहंदी सेरेमनी की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इसमें जहां आयरा बेज कलर के लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही हैं. वहीं नूपुर भी स्मार्टी लुक में धमाकेदार डांस करते दिखाई दे रहे हैं.

विज्ञापन

आयरा खान और नूपुर शिखारे ने मुंबई में रजिस्टर्ड शादी की थी. दोनों की वेडिंग फोटोज काफी वायरल हुए थे. इस जश्न में आमिर खान ने खूब महफिल जमाई और अपने ब्लॉकबस्टर गानों पर डांस किया. शादी की कई तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. अब उदयपुर में आयरा और नुपुर की प्री वेडिंग शुरू हो गई है. बीते दिनों मेहंदी फंक्शन हुआ. जिसमें आयरा ने अपने दुल्हे के लिए भर-भरकर मेहंदी लगवाई और जमकर डांस किया. वहीं नूपुर ने फिटनेस फ्रीक होते हुए पहले वर्कआउट किया, बाद में जमकर थिरके. फैंस ये वीडियोज देखकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हो रहे हैं.

आयरा और नूपुर की मेहंदी

नूपुर शिखारे की इंस्टाग्राम स्टोरीज में मेहंदी की रस्मों की कई तसवीरें शेयर की. फंक्शन के लिए आयरा ने बेज और ऑफ व्हाइट रंग का लहंगा पहना था. इसे उन्होंने हल्के सुनहरे और मोती की ज्वेलरी के साथ पेयरअप किया. इधर नूपुर शर्ट और ट्राउजर के कॉम्बो के साथ कॉन्ट्रास्टिंग वेस्टकोट में थे. नूपुर ने ताज लेक पैलेस में आयोजित मेहंदी सेरेमनी में फूलों की सजावट, छतरियों और डेकोरेशन की झलकियां भी फैंस के साथ शेयर की.

https://www.instagram.com/p/C119sneyZnp/

नूपुर और मिथिला ने जमकर किया डांस

पैपराजी अकाउंट की ओर से शेयर किए गए एक वीडियो में, नूपुर अभिनेत्री मिथिला पालकर और जैन मैरी, जो इरा के चचेरे भाई हैं, के साथ बादशाह के पॉपुलर ट्रैक जुगनू पर धमाकेदार डांस करते दिख रहे हैं. बाद में दुल्हन में ग्रुप को ज्वाइन करती हैं और अपने डांसिंग स्कील्स दिखाती है. इससे पहले आयरा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मेहंदी के लिए तैयार होते हुए एक वीडियो शेयर किया था. उन्होंने अपने हाथ में वॉकी टॉकी पकड़ रखी थी और मजाक में कहा कि वह लॉजिस्टिक्स टीम की जासूसी कर रही थी, जो काम करते समय बातचीत कर रही थी.

https://www.instagram.com/p/C115hBfr0Db/

उदयपुर में शादी के जश्न में ये होंगे फंक्शन

उदयपुर में शादी के जश्न में आयरा के बड़े भाई जुनैद खान, आमिर खान की दूसरी पूर्व पत्नी किरण राव और उनके बेटे आजाद राव खान के साथ-साथ आयरा के चचेरे भाई जैन मैरी खान और अभिनेता मिथिला पालकर सहित पूरा खान परिवार एक साथ आया है. शादी का कार्यक्रम, मेहंदी समारोह के बाद नाइट डिनर और पायजामा पार्टी होगी. संगीत कार्यक्रम आज होगी. जिसके बाद बुधवार को ये कपल सात फेरे लेगा. कथित तौर पर, नूपुर और आयरा की मुलाकात कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान हुई थी जब नूपुर, एक फिटनेस कोच की तरह आमिर खान को ट्रेन कर रहे थे. आयरा अपने पिता के साथ रह रही थी. उसी दौरान कपल की बात होना शुरू हुई और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया. स्टार्स अक्सर एक दूसरे संग फोटोज शेयर करते रहते हैं. जिसे देखकर फैंस एक्साइटेड हो जाते हैं. पिछले साल नवंबर में दोनों ने सगाई की पार्टी रखी थी.

Also Read: आमिर खान की बेटी आयरा और नुपुर शिखारे की वेडिंग वीडियोज ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, फैंस- बोले- वाह क्या सीन…

फैमिली के साथ न्यूलीवेड ने दिया पोज

शादी समारोह के बाद न्यूली वेड आयरा खान और नुपुर शिखारे अपने परिवार के सदस्यों के साथ पोज देते नजर आए. सामने आए वीडियो में आयरा के माता-पिता आमिर खान, रीना दत्ता और भाई जुनैद और आजाद को एक साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है. तस्वीरों के लिए उनके साथ आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव भी शामिल थीं. कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए सभी ने परफेक्ट फैमिली के लिए पोज दिया. बता दें कि आयरा खान, आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं. आयरा ने 2022 में एक अंतरंग समारोह में नुपुर से सगाई कर ली. वर्कफ्रंट की बात करें तो आयरा ने यूरिपिड्स मेडिया के एक नाटकीय रीमेक के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की, जबकि नुपुर शिखारे एक सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर हैं, जिन्होंने आमिर खान, सुष्मिता सेन और कई अन्य लोगों को ट्रेन किया है.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola