Photos : ‘आबार एशो मांं’ गंगा घाटों पर कड़ी सुरक्षा में मां दुर्गा काे दी गई विदाई

Updated:
विज्ञापन

दुर्गापूजा की समाप्ति के बाद अब मां दुर्गा की प्रतिमाओं का गंगा घाटों पर विसर्जन भी शुरु हो गया है. गंगा घाटों पर आने वाले लोग ‘आबार एशो मांं’ के स्लोगन के साथ मां दुर्गा की नम आंखों से विदाई करते हुए नजर आये.

विज्ञापन
undefined

आबार एशो मां.. के जयकारे के साथ मां दुर्गा को विदाई दी गई. कोलकाता नगर निगम सूत्रों के मुताबिक मंगलवार से शुरू हुआ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का दौर अगले शुक्रवार तक जारी रहेगा.

विज्ञापन
undefined

नगर निगम, कोलकाता पुलिस और श्यामा प्रसाद मुखोपाध्याय पोर्ट अथॉरिटी ने संयुक्त रूप से सोमवार रात से ही अपनी तैयारी शुरू कर दी है. खिदिरपुर के दहीघाट, बाबूघाट, अहिरीटोला घाट, कुम्हारटोली, बजकदमतला घाट पर सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है.

undefined

पिछले कुछ सालों के आंकड़े कहते हैं कि सबसे ज्यादा मूर्तियों का विसर्जन इन्हीं घाटों पर होता आ रहा है.

undefined

कोलकाता नगर निगम के मेयर फिरहाद हकीम बाबूघाट की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे थे. नगर निगम सूत्रों के मुताबिक प्रतिमा के ढांचे को गंगा घाटों से उठाने के लिए क्रेन की व्यवस्था की गई है.

undefined

विसर्जन के इन चार दिनों के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए गंगा के हर घाट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

undefined

इसके अलावा आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सभी कड़े कदम उठाये जा रहे है. घाटों पर आने वाले लोग नम आंखों से मां दुर्गा काे विदाई देते हुए नजर आये.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola