72 Hoorain Box office Collection Day 3: 72 हूरें ने बॉक्स ऑफिस पर टेके घुटने, तीसरे दिन की महज इतनी कमाई

संजय पूरन सिंह की फिल्म 72 हूरें मौजूदा विवादों के बीच 7 जुलाई को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हुई. तीसरे दिन भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आई. बता दें कि मूवी रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है और शायद यही वजह है कि यह थियेटर्स पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है.
72 Hoorain Box office Collection Day 3: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता संजय पूरन सिंह चौहान द्वारा निर्देशित, ’72 हुरें’ ने अपनी रिलीज से पहले ही कई विवादों को जन्म दिया. फिल्म में पवन मल्होत्रा और अमीर बशीर मुख्य भूमिका में हैं. इस पर ‘एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने’ का आरोप लगाया गया था, इसलिए फिल्म को बिना ट्रेलर के रिलीज किया गया. मेकर्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी. हालांकि इनसब विरोध के बीच फिल्म 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पा रही है. आइये जानते हैं तीसरे दिन इसने कितनी कमाई की.
72 हूरें ओपनिंग डे पर 5 लाख रुपये का आंकड़ा पार करने में भी असफल रही और अपने शुरुआती दिन में 0.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. दूसरे दिन फिल्म ने बेहतर प्रदर्शन किया और 0.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म को हिंदी बेल्ट में कुल मिलाकर 11.60% की ऑक्यूपेंसी मिली. शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन केवल 0.47 करोड़ रुपये कमाए. जिसके बाद इसकी कुल कमाई 1.26 करोड़ रुपये है.
’72 हुरें’ का निर्देशन संजय पूरन सिंह ने किया है और निर्माता अशोक पंडित हैं. यह फिल्म आतंकवाद और उन लोगों पर व्यंग्य है, जो इसे स्वर्ग की सीढ़ी समझते हैं. फिल्म का प्रीमियर इससे पहले 50वें आईएफएफआई 2019 में किया गया था, जहां इसने शांति और अंतर-सांस्कृतिक संवाद को बढ़ावा देने के लिए आईसीएफटी-यूनेस्को गांधी पदक-विशेष उल्लेख जीता था. फिल्म 72 हूरों की कहानी बिलाल (आमिर बशीर) और हाकिम (पवन मल्होत्रा) पर आधारित है, जो गेट वे ऑफ इंडिया पर आत्मघाती हमला करने आते हैं. उन्हें ये बताया जाता है कि ये सब करने से उन्हें जन्नत नसीब होगी और उसमें उन्हें 72 हूरें मिलेगी. किसी हमले में ये मर जाते हैं और 72 हूरें का इंतजार करते हैं. वो दोनों खोई हुई आत्माओं के रूप में पृथ्वी पर घूमते हैं और 72 हुरें के आने और उन्हें स्वर्ग ले जाने का इंतजार कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










