72 Hoorain की JNU में स्पेशल स्क्रीनिंग पर अशोक पंडित ने तोड़ी चुप्पी, कहा- आतंकवाद से लड़ने के लिए...

Published by : Ashish Lata Updated At : 03 Jul 2023 5:23 PM

विज्ञापन

जब से फिल्म '72 हूरें' का टीजर रिलीज किया गया है, तभी से फिल्म को लेकर किसी ना किसी तरह का विवाद पैदा करने की कोशिश की जा रही है. इन‌ तमाम विवादों के अब मेकर्स ने कहा कि है कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में '72 हूरें' की स्पेशल स्क्रीनिंग होगी.

विज्ञापन

फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में अपनी फिल्म ’72 हुरें’ की विशेष स्क्रीनिंग के बारे में बात की. फिल्म की स्क्रीनिंग 4 जुलाई को शाम 4 बजे जेएनयू में होगी. इस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, अशोक पंडित ने साझा किया कि वे विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में फिल्म दिखाने की योजना बना रहे हैं क्योंकि यह समय की मांग है. उन्होंने कहा, ‘हम सबको मिलकर आतंकवाद से लड़ना होगा.’ फिल्म, ’72 हुरें 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है, इसका निर्देशन संजय पूरन सिंह चौहान ने किया है, इसका निर्माण गुलाब सिंह तंवर, किरण डागर, अनिरुद्ध तंवर ने किया है और सह-निर्माता अशोक पंडित हैं.

72 हूरें की जेएनयू में स्क्रनिंग

वैसे जेएनयू विश्वविद्यालय का इतिहास बताता है कि जब भी वास्तविक जीवन पर आधारित सशक्त फिल्मों का प्रदर्शन‌ जेएनयू परिसर में किया गया है, तब-तब किसी ना‌ किसी तरह का कोई विवाद जरूर खड़ा हुआ है. ऐसे में विश्वविद्यालय परिसर में ’72 हूरें’ के प्रदर्शन से मामला पहले की तरह पेचीदा साबित हो सकता है. इससे पहले वहां पर वास्तविक घटनाओं पर‌ आधारित फिल्मों की स्क्रीनिंग के बाद की घटनाओं ने लोगों की राय को बांटने का काम‌ किया और अक्सर ऐसी स्क्रीनिंग के बाद लोगों का आक्रामक रवैया देखने‌ को मिला है. इसके‌ सबके बावजूद ’72 हूरें’ के मेकर्स ने 4 जुलाई को जेएनयू परिसर‌ में फ़िल्म के प्रदर्शित किये जाने का ऐलान कर दिया है.

इन लोगों ने फिल्म पर जताई है आपत्ति

इस बीच, कश्मीर स्थित कुछ राजनीतिक दलों ने फिल्म में दिखाए गये आतंकवादियों को मानसिक रूप से बरगलाने के‌ दृश्यों पर गहरी आपत्ति जताई है. इन राजनीतिक दलों का कहना है कि फिल्म में पेश की गईं इस तरह की नकारात्मक बातों से धर्म विशेष‌ को लेकर लोगों में गलत संदेश जाएगा और इससे सामाजिक ताने-बाने को उलटा असर पड़ेगा. इन राजनीतिक दलों को इस बात का भय है कि फ़िल्म के माध्यम से उनके धर्म को अनुचित ढंग से बड़े पर्दे पर पेश किया जाएगा.‌ यही वजह है कि ये सभी पार्टियां फ़िल्म‌ की रिलीज़ में अवरोध पैदा करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहीं हैं.

Also Read: Gadar 2 में नाना पाटेकर की हुई एंट्री, इस दमदार रोल में आएंगे नजर, तारा सिंह से है कनेक्शन
72 हूरें को लेकर मेकर्स ने कही ये बात

जेएनयू में फिल्म ’72 हूरें’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के संदर्भ में मेकर्स का कहना है कि फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग कश्मीरी मुसलमानों और अन्य छात्रों के लिए एक ऐसा सुनहरा मौका है, जो फ़िल्म में‌ दिखाई गईं आतंकवादी घटनाओं की सच्चाइयों को लेकर उन्हें ख़ुद को अभिव्यक्त करने का अच्छा अवसर प्रदान करेगी. उन्होंने कहा कि इससे पहले‌ हुए विवादों के विपरीत फ़िल्म की‌ जल्द होने जा रही स्क्रिनिंग को आतंकवाद जैसे गंभीर मसले को खुले तौर पर‌ संवाद का‌ एक‌ बेहतरीन ज़रिया समझा जाना चाहिए और मामले‌ को संजीदा ढंग से समझने‌ की कोशिश‌ होनी चाहिए. बता दें कि ’72 हूरें’ 7 जुलाई, 2023 को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. फिल्म का निर्देशन‌ राष्ट्रीय पुरस्कार‌ प्राप्त निर्देशक संजय पूरण सिंह चौहान ने‌ किया है.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola