ePaper

झारखंड के 5 पर्यटन स्थल, जिंदगी में एक बार जरूर जाएं घूमने

Updated at : 05 Jan 2024 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के 5 पर्यटन स्थल, जिंदगी में एक बार जरूर जाएं घूमने

Places To Visit In Jharkhand: झारखंड की राजधानी रांची है. यहां घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगहें हैं जहां विदेश से पर्यटक आते हैं. आइए जानते हैं झारखंड के 5 फेमस जगहों के बारे में.

विज्ञापन
undefined

Places To Visit In Jharkhand: झारखंड अपनी खूबसूरती के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है. इसकी राजधानी रांची है. यहां घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगहें हैं जहां विदेश से पर्यटक आते हैं. आइए जानते हैं झारखंड के 5 फेमस जगहों के बारे में.

undefined

जमशेदपुर

झारखंड में घूमने के लिए जमशेदपुर शहर सबसे बेस्ट है. यहां पर जूलॉजिकल पार्क, हुडको झील, प्राचीन भुवनेश्वर मंदिर, गोल पहाड़ी मंदिर, जुबली झील है, जहां सबसे अधिक लोग घूमने-फिरने आते हैं.

Also Read: शिमला-मनाली घूमकर आप हो गए हैं बोर? तो इन Offbeat हसीन जगहों पर घूमने का बनाएं प्लान

undefined

हजारीबाग

पिकनिक स्पॉट के लिए झारखंड में मौजूद हजारीबाग सबसे अच्छी जगह है. यहां की खूबसूरत पहाड़ियां, आकर्षक झरने, भव्य मंदिर पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं.

undefined

नेतरहाट

वैसे तो झारखंड में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगहें हैं जहां हर रोज पर्यटक आते हैं. अगर आप शांत जगह खोज रहे हैं तो नेतरहाट जा सकते हैं. यह जगह लातेहार जिले में स्थित है. इसे झारखंड का शान कहा जाता है. पर्यटकों को यह जगह काफी पसंद हैय यहां दूर-दूर से लोग पहाड़ियों में सूर्यास्त की सुंदरता देखने के लिए आते हैं.

Also Read: Dubai Tour: ठंड में विदेश घूमने की बना रहे योजना, IRCTC लाया है दुबई स्पेशल टूर पैकेज, जानें कैसे करें बुकिंग

undefined

बोकारो स्टील सिटी

झारखंड में पिकनिक के लिए बोकारो स्टील सिटी सबसे बेस्ट माना गया है. यहां पर देश-विदेश से पर्यटक घूमने आते हैं. यहां आपको देखने के लिए शानदार मंदिर, मानव निर्मित झील और अन्य कई रोमांचक स्थल है जहां आप जा सकते हैं.

undefined

पतरातु वैली

शिमला की फीलिंग झारखंड में लेना चाहते हैं तो आप पतरातु वैली जा सकते हैं. क्योंकि यह जगह हसीन वादियां से घिरा हुआ है. यहां की घुमावदार जलेबी की तरह सड़कें काफी मशहूर है. दूर से दिखने में यह जगह बेहद सुंदर लगती है.

Also Read: कहां है लक्षद्वीप? जहां पीएम मोदी गए थे घूमने, यहां हैं एंजॉय करने के लिए खूबसूरत जगहें, आप भी बना लें प्लान

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola