मथुरा में दिनदहाड़े 20 किलो चांदी की लूट, कारीगर ने बदमाश को पकड़ा तो मिर्च डालकर भागे, वारदात CCTV में कैद

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Jun 2023 5:11 PM

विज्ञापन

चांदी लेकर जा रहे हैं एक नौकर को बदमाशों ने मथुरा की तंग गली में दिनदहाड़े लूट लिया.

विज्ञापन

मथुरा. चांदी लेकर जा रहे हैं एक नौकर को बदमाशों ने मथुरा की तंग गली में दिनदहाड़े लूट लिया. चांदी व्यापारी का नौकर दो पहिया वाहन से थैले में चांदी रखकर दुकान आ रहा था. इसी दौरान बदमाशों ने नौकर का दो पहिया वाहन रोककर उसकी आंख में मिर्च डाली और चांदी से भरा थैला लेकर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय पुलिस के साथ एसएसपी मथुरा भी जांच पड़ताल में जुड़ गए हैं. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. दुकान मालिक प्रभु दयाल ने लूट की सूचना पुलिस को दी है. मथुरा के एसएसपी शैलेश पांडे, सीओ सिटी, थाना गोविंद नगर, कोतवाली पुलिस मौके पर जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है. एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए टीम गठित कर दी गई है.

द्वारकेश पुरी कॉलोनी में वारदात

मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र की द्वारकेश पुरी कॉलोनी निवासी प्रभु दयाल गुप्ता एडवोकेट का नौकर मोतीलाल स्कूटी से बैरागपुरा स्थित ढाल पर पहुंचा और यहां से चांदी के तार की सफाई कराई है. उसके बाद में थैली में 20 किलो चांदी के तार लेकर वापस दुकान पर जाने लगा. मोतीलाल दुकान से करीब 300 मीटर की दूरी पर था कि तभी गली में बदमाशों ने उसके साथ लूट की वारदात को अंजाम दे दिया. रविवार को गली में सन्नाटा पसरा हुआ था. इसी दौरान बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दे दिया.

लुटेरों का पीछा किया, घटना सीसीटीवी में कैद

मोतीलाल के साथ हुई लूट की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.बाइक पर दो बदमाश आते हुए दिख रहे हैं और मोतीलाल के आते ही उसके सामने बाइक लगाकर उसे रोक देते हैं और उसके बाद उसकी एक्टिवा पर रखे हुए चांदी के बैग को लूट कर भागने लगते हैं.मोतीलाल उनके पीछे काफी दूर तक भागता है और एक बदमाश को पकड़ लेता है.बदमाश मोतीलाल की आंखों में मिर्च डाल देते हैं और भाग जाते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola