YouTube का बड़ा एक्शन, हजारों Deepfake वीडियोज हटाये
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 26 Jan 2024 5:03 PM
रश्मिका मंदाना, काजोल, कैटरीना सहित कई सेलिब्रिटीज के डीपफेक वीडियोज बना कर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा चुका है. अब इस मामले में सरकार ने भी कड़ा रुख अपना लिया है और गूगल ने भी ऐसी फेक वीडियोज के विरुद्ध कमर कस ली है.
DeepFake Hazards : दिन पर दिन तकनीक जैसे एडवांस्ड होती जा रही है, उसी रफ्तार से इसका गलत इस्तेमाल भी हो रहा है. आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से कई जानी-मानी हस्तियों के डीपफेक वीडियोज बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर उन्हें बदनाम करने का काम किया जा रहा है. AI का जिस तरह से लोग इस्तेमाल कर रहे हैं, ऐसा माना जा रहा है कि आनेवाले समय में इसके परिणाम घातक होंगे.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रश्मिका मंदाना, काजोल, कैटरीना सहित कई सेलिब्रिटीज के डीपफेक वीडियोज बना कर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा चुका है. अब इस मामले में सरकार ने भी कड़ा रुख अपना लिया है और गूगल ने भी ऐसी फेक वीडियोज के विरुद्ध कमर कस ली है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूट्यूब ने कड़ी कार्रवाई करते हुए सेलिब्रिटीज के एआई स्कैम वाले एड्स को हटाना शुरू कर दिया है.
Deepfake तकनीक क्या है?
Deepfake वह तकनीक है, जिससे वास्तविक वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की जगह किसी अन्य व्यक्ति का चेहरा लगा दिया जाता है, जो बिल्कुल असली जैसा ही लगता है. ऐसे वीडियोज आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस टेक्नोलॉजी की मदद से तैयार किये जाते हैं. इसे डीप लर्निंग भी कहते हैं. यह मुद्दा पिछले कुछ महीनों से लगातार चर्चा में है, क्योंकि कई बॉलीवुड हस्तियों के डीपफेक वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं. तकनीक के ऐसे खतरनाक दुरुपयोग से निपटने के लिए सरकार भी हर तरह का प्रयास में जूटी हुई है.
Also Read: Deepfake Explained: क्या होता है डीपफेक, कैसे बचें इससे और फेक वीडियो की कहां करें शिकायत?यूट्यूब ने हजारों डीपफेक वीडियोज हटाये
डीपफेक वीडियोज को फेलने से रोकने के लिए सरकार कड़ी नीति अपनाने लगी है. इसके साथ ही, अब एक्शन मोड में आये यूट्यूब ने सेलीब्रिटीज के डीपफेक स्कैम वाले 1000 से अधिक वीडियोज को हटा दिया है. यूट्यूब ने यह भी साफ कर दिया है कि कंपनी एआई सेलिब्रिटी स्कैम एड्स पर प्रतिबंध लगाने के लिए भारी – भरकम निवेश कर रही है.

यूट्यूब ने जांच कर एक हजार से ज्यादा वीडियोज को रिमूव करने का बड़ा फैसला लिया है. इन वीडियोज में कई विदेशी प्रसिद्ध हस्तियों के वीडियोज भी शामिल हैं. इनमें टेलर स्विफ्ट, स्टीव हार्वे और जो रोगन शामिल हैं. हैरान करनेवाली बात यह है कि ऐसे वीडियोज पर लाखों व्यूज आ जाते हैं और इन हस्तियों के द्वारा ऐसे वीडियोज को हटाने की शिकायत की जा रही है. मालूम हो कि यूट्यूब ने यह कार्रवाई अमेरिकन सिंगर टेलर स्विफ्ट की डीपफेक वीडियो के वायरल होने के बाद की.
Also Read: DeepFake: रश्मिका मंदाना, कैटरीना और काजोल के बाद आलिया भट्ट का वीडियो वायरल, बड़े सेलेब्स बन रहे AI का शिकारप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










