DeepFake: रश्मिका मंदाना, कैटरीना और काजोल के बाद आलिया भट्ट का वीडियो वायरल, बड़े सेलेब्स बन रहे AI का शिकार

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 27 Nov 2023 12:48 PM

विज्ञापन

DeepFake का शिकार कई स्टार्स पहले ही बन चुके हैं. इनमें रश्मिका मंदाना, कैटरीना और काजोल के नाम शामिल हैं. अब इस लिस्ट में नया नाम जुड़ा है आलिया भट्ट का. बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज में शुमार आलिया से जुड़ी जो नयी डीपफेक वीडियो क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो रही है, उनमें एक लड़की है जो

विज्ञापन

Alia Bhatt Deepfake Video Viral : डीपफेक वीडियोज आजकल तेजी से वायरल हो रहे हैं. आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित इस तकनीक के ज्यदातर शिकार बड़ी सेलिब्रिटीज बन रही हैं. कई स्टार्स इसका शिकार पहले ही बन चुके हैं. इनमें रश्मिका मंदाना, कैटरीना और काजोल के नाम शामिल हैं. अब इस लिस्ट में नया नाम जुड़ा है आलिया भट्ट का. बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज में शुमार आलिया से जुड़ी जो नयी डीपफेक वीडियो क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो रही है, उनमें एक लड़की है जो बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट जैसी दिख रही है.

क्या है वायरल वीडियो में?

इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में आलिया भट्ट की तरह दिखनेवाली एक लड़की नीले रंग के फ्लोरल कोऑर्ड सेट में नजर आ रही है. यह लड़की कैमरे की ओर अश्लील इशारे करती दिखाई दे रही है. ध्यान से देखने पर कोई भी आसानी से बता सकता है कि वीडियो में दिख रही लड़की बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट नहीं है. पता चल जा रहा है कि एक्ट्रेस के चेहरे को किसी और के शरीर के साथ जोड़ा गया है.

Also Read: DeepFake पर एक्शन मोड में सरकार, FIR-जुर्माना-जेल का प्रावधान, जानें डीपफेक वीडियो क्या है…

AI का काम, चिंता करनेवाली बात

आलिया भट्ट का यह नया एआई आधारित डीपफेक एडिटेड वीडियो उस समय आया है, जब इससे पहले कई भारतीय सेलेब्स ऐसी ही स्थिति का सामना कर चुके हैं. यह सीधे तौर पर तकनीक के दुरुपयोग का मामला है. पीएम मोदी से लेकर अमिताभ बच्चन तक ने इसके दुरुपयोग को लेकर चिंता जतायी है. यही वजह है कि भारत सरकार के आईटी मंत्रालय ने डीपफेक और एआई के दुरुपयोग को लेकर इसकी रोकथाम के लिए मुस्तैदी दिखाई है. ऐसे वीडियोज को जिन सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स के जरिये प्रसारित किया जाता है, उनपर भी कड़ाई के नियम बनाये जा रहे हैं.

रश्मिका मंदाना, काजोल, कैटरीना का डीपफेक वीडियो

आलिया भट्ट से पहले, एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना, काजोल और कटरीना कैफ के भी डीपफेक वीडियो इंटरनेट पर सामने आ चुके हैं. रश्मिका मंदाना के वायरल डीपफेक वीडियो में एक लड़की रिवीलिंग कपड़े पहनकर लिफ्ट में प्रवेश करती दिखाई दे रही है. वहीं, काजोल से जुड़ी क्लिप में एक महिला अपने शरीर पर काजोल का चेहरा बनाकर कैमरे पर कपड़े बदलती नजर आ रही है. कैटरीना कैफ के मामले में उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘टाइगर 3’ से एक्ट्रेस की बदली हुई फोटो ऑनलाइन सामने आयी. जहां असल तस्वीर में बॉलीवुड स्टार को टॉवेल पहने एक स्टंटवुमन से लड़ते दिखाया गया था, वहीं डीपफेक एडिटेड वर्जन में कैट एक लो-कट सफेद टॉप और मैचिंग बॉटम पहने नजर आ रही हैं. सेलेब्स ने इसे लेकर अपनी चिंता भी जतायी है.

Also Read: Rashmika Mandanna DeepFake: क्या है एआई आधारित डीपफेक तकनीक, जिसकी शिकार बनीं ‘पुष्पा’ की एक्ट्रेस

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola