हर दिन नया खेल, नया जोश, आज के Google Doodle में दिखा स्की जंपिंग का जुनून

Updated:
विज्ञापन

गूगल डूडल

आज के डूडल में Google ने विंटर ओलंपिक 2026 के खेल स्की जंपिंग को दिखाया गया है. डूडल में खिलाड़ी को बर्फीली ढलान से उड़ान भरते दिखाया गया है, जो साहस, बैलेंस और तेज रफ्तार का प्रतीक है.

विज्ञापन

Google Doodle: इटली के मिलान में चल रहे विंटर ओलंपिक 2026 का आज पांचवा दिन है. इस खेल महाकुंभ की तरह ही गूगल भी रोज किसी न किसी ओलंपिक खेल को अपने खास डूडल के जरिए दुनिया के सामने पेश कर रहा है. आज का डूडल भी उसी कड़ी का हिस्सा है, जहां क्रियेटर्स ने एक एक्साइटिंग विंटर गेम को क्रिएटिव तरीके से दिखाकर खेलों के जुनून और खिलाड़ियों की मेहनत को सलाम किया है.

विज्ञापन

आज का गूगल डूडल क्या है?

आज Google ने अपने डूडल के जरिए स्की जंपिंग (Ski Jumping) को सेलिब्रेट किया है. यह डूडल विंटर स्पोर्ट्स की दुनिया से जुड़ा है, जिसमें बर्फीली ढलान से फिसलते प्लेयर की हर मूवमेंट को गूगल ने क्रिएटिव तरीके से दिखाया है.

क्या दिख रहा डूडल में?

आज का डूडल हल्के ब्लू और ग्रीन कलर के कॉम्बिनेशन में है, जिसमें एक खिलाड़ी बर्फीली ढलान से तेज रफ्तार में फिसलते हुए हवा में लंबी छलांग लगाता नजर आ रहा है. गूगल का आज का डूडल साहस, बैलेंस और तकनीक का शानदार मेल दिखा रहा है. Google ने इस डूडल के जरिए न सिर्फ ओलंपिक के बारे में बता रहा है, बल्कि यह भी बता रहा है कि विंटर स्पोर्ट्स में हर छलांग मेहनत, आत्मविश्वास और जोखिम से भरी होती है.

स्की जंपिंग क्यों है खास?

स्की जंपिंग सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि हिम्मत और तकनीक का मेल है. इसमें खिलाड़ी बर्फीली ढलान से तेजी से फिसलता है और फिर हवा में उड़ान भरता है. इस गेम में जरा-सी चूक बड़े खतरे में बदल सकती है. ऐसे में इस गेम में सही टाइमिंग और बैलेंस सबसे जरूरी होती है.

यह भी पढ़ें: विंटर ओलंपिक पर गूगल का खास Doodle, क्रिएटिव तरीके से दिखा रहा Snowboarding गेम का कमाल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola