Google Doodle: अनोखे तरीके से दिखा रहा फिगर स्केटिंग का जादू, जानिए इसकी खासियत

Published by : Shivani Shah Updated At : 09 Feb 2026 8:50 AM

विज्ञापन

गूगल डूडल फिगर स्केटिंग

Google Doodle: गूगल ने आज विंटर ओलंपिक 2026 के तहत फिगर स्केटिंग पर बेस्ड खास एनिमेटेड डूडल पेश किया है. इटली के मिलान में चल रहे ओलंपिक से जुड़ा यह डूडल बर्फ पर बैलेंस, मेहनत और कला के शानदार कॉम्बिनेशन को दिखा रहा है, जो इस खेल की नजाकत और जुनून को खूबसूरती से सामने लाता है.

विज्ञापन

Google Doodle: हर दिन की तरह आज भी गूगल का डूडल कुछ खास कहने आया है. कभी इतिहास की याद दिलाता है, तो कभी किसी खेल या कला को सम्मान देता है. इटली के मिलान में विंटर ओलंपिक 2026 चल रहा है. ऐसे में गूगल हर दिन ओलंपिक से जुड़े गेम्स को डूडल के जरिए बता रहा है. आज भी गूगल ने अपने एनिमेटेड डूडल के जरिए बर्फ पर सजी एक खूबसूरत कहानी पेश की है, जहां बैलेंस, मेहनत और कला एक साथ नजर आते हैं. विंटर ओलंपिक से जुड़ा यह डूडल फिगर स्केटिंग की नजाकत और जुनून को बेहद क्रिएटिव तरीके से दिखा रहा है.

क्या है आज का डूडल?

आज का डूडल फिगर स्केटिंग पर बेस्ड है. एनिमेटेड तरीके से बर्फ पर फिसलते स्केट्स, हवा में घूमती परफॉर्मेंस और हर मूव में छुपी सालों की प्रैक्टिस, आज का Google Doodle इस खेल और कला के मेल को शानदार तरीके से दिखा रहा है.

क्या दिख रहा डूडल में?

आज के डूडल में एक फिगर स्केटर को बर्फ पर शानदार मूव्स करते हुए दिखाया गया है. पर्पल और पिंक कलर का इस्तेमाल बेहद सॉफ्ट और फ्लोइंग तरीके से किया गया है, जिससे हर मूवमेंट साफ नजर आ रहा है. स्केटर के अलग-अलग पोज ऐसे दिखाए गए हैं, मानो वह घूमते हुए हवा में बैलेंस बना रही हो. यह डूडल सिर्फ एक इमेज या एनिमेशन नहीं, बल्कि बर्फ पर होने वाली पूरी परफॉर्मेंस की झलक है.

फिगर स्केटिंग क्या होती है?

फिगर स्केटिंग एक ऐसा खेल है, जिसमें खिलाड़ी बर्फ पर स्केट्स पहनकर डांस, जंप, स्पिन और बैलेंस के जरिए अपनी कला दिखाते हैं. यह खेल तकनीक और खूबसूरती दोनों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. खिलाड़ी म्यूजिक के साथ अपनी परफॉर्मेंस देते हैं और जज उन्हें मूव्स, बैलेंस, टाइमिंग और एक्सप्रेशन के बेस पर नंबर्स देते हैं. फिगर स्केटिंग Winter Olympics का सबसे पॉपुलर इवेंट माना जाता है.

आज का डूडल क्यों है खास?

आज का Google Doodle खास इसलिए है, क्योंकि यह फिगर स्केटिंग को सिर्फ एक खेल की तरह नहीं, बल्कि एक कला के रूप में दिखा रहा है. इसमें एथलीट की मेहनत, डिसिप्लिन और क्रिएटिविटी को सम्मान दिया गया है. साथ ही, यह डूडल विंटर ओलंपिक के दौरान उन खिलाड़ियों को ट्रिब्यूट है, जो सालों की प्रैक्टिस के बाद बर्फ पर कुछ मिनटों की परफेक्ट परफॉर्मेंस पेश करते हैं.

यह भी पढ़ें: विंटर ओलंपिक पर गूगल का खास Doodle, क्रिएटिव तरीके से दिखा रहा Snowboarding गेम का कमाल

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola