Instagram पर वही ऐड्स क्यों दिखते हैं जो आप सोच रहे होते हैं? जानिए वजह और बचने के आसान तरीके
Published by : Ankit Anand Updated At : 29 Jan 2026 7:05 AM
Instagram पर पर्सनलाइज्ड ऐड्स कम करने के तरीके
आपने नोटिस किया होगा कि Instagram पर दिख रहे ऐड्स कभी-कभी इतने पर्सनल लगते हैं, जैसे कि ये ऐप हमारी बातें सुन रहा हो. लेकिन टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. आप कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके अपने ऐड्स को इतना पर्सनल होने से रोक सकते हैं.
इंस्टाग्राम पर कभी-कभी हमें इतने ज्यादा पर्सनल ऐड्स दिख जाते हैं कि लगता है जैसे ऐप हमारी बातें सुन रहा हो. हां ये बात सही है कि इस टॉपिक पर खुद इंस्टाग्राम के हेड एडम मोसेरी (Adam Mosseri) ने कहा था कि कंपनी आपके मोबाइल के माइक से आपकी बातें नहीं सुनती. फिर भी सवाल उठता है कि आखिर ऐसा क्यों होता है कि अभी किसी चीज पर बात हुई और थोड़ी देर बाद उसी से जुड़े ऐड्स दिखने लगते हैं? आइए जानते हैं इस सवाल का जवाब.
Instagram इतने ज्यादा पर्सनल ऐड्स कैसे दिखाता है?
Mosseri ने पिछले साल बताया था कि इंस्टाग्राम आपकी ऐप के अंदर की एक्टिविटी को ध्यान से एनालाइज करता है. आप क्या सर्च करते हैं, किन पोस्ट पर कमेंट करते हैं, क्या सेव करते हैं ये सब बातें इंस्टाग्राम को पता चलता रहता है. इसके अलावा Meta Pixel और cookies की मदद से आपकी दूसरी वेबसाइट्स पर की गई एक्टिविटी भी ट्रैक की जाती है. इन्हीं सब डेटा के बेस्ड पर आपको बेहद पर्सनलाइज्ड ऐड्स दिखाए जाते हैं.
Instagram पर पर्सनलाइज्ड ऐड्स दिखना कैसे बंद करें?
अगर आप भी चाहते हैं कि इंस्टाग्राम आपको बार-बार आपकी पसंद के हिसाब से ऐड्स न दिखाए, तो आइए आपको कुछ बता देते हैं. Meta ने अपने सभी प्लेटफॉर्म्स के ऐड सेटिंग्स (ad settings) को एक ही जगह यानी अकाउंट सेंटर (Accounts Centre) में शिफ्ट कर दिया है. अच्छी बात ये है कि यहीं से आप ऐड ट्रैकिंग (ad tracking) को काफी हद तक कंट्रोल भी कर सकते हैं.
पहला तरीका- Meta Accounts Centre के जरिए
- Instagram ऐप खोलें
- अपने प्रोफाइल पर जाएं और ऊपर दाईं तरफ बने तीन लाइन पर टैप करें
- अब Accounts Centre पर क्लिक करें
- नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और Ad preferences चुनें
- इसके बाद Manage info पर जाएं और Activity information from ad partners पर टैप करें
- अब Review setting सेलेक्ट करें
- यहां आपको जो ऑप्शन दिखे, उसमें ‘No, don’t make my ads more relevant by using this information’ को चुन लें
दूसरा तरीका- Meta Activity को डिस्कनेक्ट करें
- फिर से Accounts Centre में जाएं
- वहां Your information and permissions ऑप्शन चुनें
- अब Your activity off Meta technologies पर टैप करें
- इसके बाद Disconnect specific activity सेलेक्ट करें
- यहां आपसे सेटिंग कंफर्म करने के लिए पासवर्ड डालने को कहा जाएगा
- अगर आप इसे हमेशा के लिए बंद करना चाहते हैं, तो Manage future activity पर टैप करें
- अब Disconnect future activity चुन लें
जान लें ये जरूरी बातें
बता दें कि इन सेटिंग्स को ऑन करने से इंस्टाग्राम या मेटा की दूसरी ऐप्स पर ऐड्स के नंबर्स कम नहीं होगी. फर्क सिर्फ इतना होगा कि आपको आपकी एक्टिविटी और हिस्ट्री के बेस्ड पर दिखने वाले पर्सनलाइज्ड ऐड्स कम नजर आएंगे. मेटा सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही नहीं, बल्कि अब WhatsApp के स्टेटस देखते समय भी ऐड्स दिखाने लगा है.
यह भी पढ़ें: आपकी ब्राउजिंग पर Facebook-Instagram की रहती है पैनी नजर, इन आसान स्टेप्स से रोकें डेटा ट्रैकिंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










