WhatsApp Trick: 4 स्मार्टफोन में 1 व्हाट्सऐप अकाउंट चलाने का ये है सीक्रेट तरीका

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 09 Mar 2024 9:44 AM

विज्ञापन

WhatsApp Trick : व्हाट्सऐप का यह फीचर ज्यादा नया नहीं है, लेकिन इस कमाल के फीचर के बारे में बहुत ज्यादा लोग नहीं जानते हैं. इसे यूज करने का तरीका आइए जानते हैं-

विज्ञापन

WhatsApp Trick: व्हाट्सऐप आज दुनिया के सबसे पॉपुलर मैसेंजर्स में से एक है. इसके कुछ ऐसे सीक्रेट फीचर्स हैं, जिससे इसका इस्तेमाल मजेदार हो जाता है. इन्हीं में से एक फीचर के बारे में हम आपको आज बताने जा रहे हैं.

व्हाट्सऐप के जिस सीक्रेट फीचर के बारे में हम आपको बतानेवाले हैं, उसके जरिये आप एक साथ कई डिवाइसेज में व्हाट्सऐप चला सकते हैं. यह व्हाट्सऐप का मल्टी डिवाइस फीचर है. Also Read : WhatsApp Tips: फोटो और वीडियो से भरा है व्हॉट्सऐप? जानें बैकअप का आसान तरीका

व्हाट्सऐप इंस्टैंट मैसेजिंग प्लैटफॉर्म का यह फीचर हालांकि ज्यादा नया नहीं है, लेकिन इस कमाल के फीचर के बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते हैं. आइए जानते हैं इसे यूज करने का तरीका-

व्हाट्सऐप के इस फीचर की लॉन्चिंग के समय मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक पर जानकारी दी थी कि अब एक ही व्हाट्सऐप अकाउंट को 4 फोन्स में चलाया जा सकता है. यह कंपेनिसन मोड के जरिये संभव होगा. Also Read : WhatsApp स्टोरेज हुआ फुल! बैकअप के लिए अपनाए ये टिप्स, तरीका है बड़ा आसान

आपको बता दें कि जिस तरह व्हाट्सएप वेब का इस्तेमाल करने के लिए क्यूआर कोड का इस्तेमाल किया जाता है, उसी तरह स्मार्टफोन पर व्हाट्सऐप अकाउंट का ऐक्सेस पाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा.

सबसे पहले आपको व्हाट्सऐप को सेकेंडरी फोन में ओपन कर लेना है. इसके बाद व्हाट्सऐप को अपने प्राइमरी फोन में ओपन करें. अगले स्टेप में आपको लिंक्ड डिवाइस के बटन पर क्लिक करना है. Also Read : WhatsApp और Instagram पर भ्रामक सूचना फैलने से रोकेगा Meta, कर ली तगड़ी तैयारी

फिर प्राइमरी डिवाइस के जरिये सेकेंडरी फोन के QR कोड को स्कैन करना है. कनेक्शन सक्सेसफुल होने के बाद सभी लिंक्ड डिवाइस पर वॉट्सऐप चैट हिस्ट्री सिंक हो जाएगी. आपको बता दें कि कंपेनियन मोड व्हाट्सऐप मैसेंजर और व्हाट्सऐप बिजनेस के लेटेस्ट वर्जन में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है. Also Read : WhatsApp Channel का मालिक किसी को भी बना सकेंगे आप, आ रहा नया फीचर

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola