Xiaomi यूजर्स के लिए बुरी खबर, इन स्मार्टफोन्स को नहीं मिलेगा कोई भी नया अपडेट

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 02 Sep 2024 9:30 AM

विज्ञापन

Xiaomi End of Life List

Xiaomi यूजर्स के लिए बुरी खबर है. कंपनी ने अपने कुछ स्मार्टफोन्स को एंड ऑफ लाइफ लिस्ट में डाल दिया है. इस लिस्ट में रेडमी और पोको के फोन भी शामिल हैं. इसका मतलब यह हुआ कि शाओमी ब्रांड के कई पॉपुलर मॉडल्स की लाइफ खत्म हो गई है. कंपनी कुछ मॉडल्स को सिक्योरिटी और सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं देने वाली है. ऐसे में इन स्मार्टफोन्स का इस्तेमाल समस्या खड़ी कर सकता है.

विज्ञापन

Xiaomi के कुछ स्मार्टफोन और टैब के मॉडल्स को नये फीचर्स और अपडेट नहीं मिलेंगे. कंपनी ने कुछ डिवाइसेज के लिए एंड ऑफ लाइफ लिस्ट में डाल दिया है. इस लिस्ट में शामिल हुए डिवाइसेज के लिए कंपनी अब कोई भी सॉफ्टवेयर या सिक्योरिटी अपडेट रोलआउट नहीं करेगी. इन डिवाइसेज के लिए कंपनी की तरफ से अब कोई नया फीचर भी रिलीज नहीं किया जाएगा. लिस्ट में शाओमी पैड 5 प्रो, शाओमी पैड 5, पोको F3 जीटी, पोको F3, शाओमी MIX 4 और रेडमी K40 सहित कुछ और डिवाइसेज शामिल हैं.

शाओमी हर 2-3 साल में बंद करती है सपोर्ट

शाओमी जब किसी नये डिवाइस को लॉन्च करती है, तो आमतौर पर 2 से 3 साल बाद उसको ओएस और सिक्योरिटी अपडेट बंद कर देता है. इस अवधि के बाद कंपनी अपने रिसोर्स और इंजीनियरिंग सपोर्ट को नये डिवाइसेज विकसित करने पर इस्तेमाल करती है. शाओमी ने जिन डिवाइसेज को सपोर्ट बंद करने की लिस्ट तैयार की है, वे अपने समय में बड़े पॉपुलर हुए.

कंपनी के टेक्नोलॉजी साइकिल में शामिल है सपोर्ट बंद होना

नियमित अंतराल पर पुराने डिवाइसेज के लिए सपोर्ट औरव अपडेट बंद करना कंपनी के टेक्नोलॉजी साइकिल का हिस्सा है. कंपनी नये प्रॉडक्ट्स और उनकी टेक्नोलॉजी पर फोकस करने के लिए ऐसा करती है. ध्यान रहे कि सपोर्ट औरव अपडेट बंद होने का मतलब यह कतई नहीं है कि ये डिवाइसेज अब काम नहीं करेंगे. आप अभी भी इन डिवाइसेज को पहले की तरह इस्तेमाल करना जारी रख सकते हैं. अंतर बस यही रहेगा कि अपडेट में कंपनी की ओर से मिलनेवाले नये फीचर अब आपके डिवाइस को नहीं आयेंगे.

शाओमी के इन स्मार्टफोन्स को नहीं मिलेगा नया सपोर्ट

Xiaomi Mi 10S (CN)
Xiaomi Mi 10 Pro (EEA, Global, CN)
Xiaomi Mi 10 (TR, ID, EEA, IN, EN, Global, CN)
Xiaomi Mi 10 Ultra (CN)
Xiaomi Mi 11 Lite 5G (JP)

रेडमी के इन स्मार्टफोन्स को भी नहीं मिलेगा नया सपोर्ट

Redmi Note 8 (2021) (EEA, EN)
Redmi Note 10 (TR)
Redmi Note 10 5G (TW, TR)
Redmi Note 10T (EN)
Redmi Note 10 Pro (ID, EEA, Global)

पोको के इस फोन को नहीं मिलेगा नया सपोर्ट

Poco M3 Pro 5G (EN, TR)

Redmi 14C: सस्ते दाम पर आया प्रीमियम लुक वाला शाओमी का यह स्मार्टफोन

Redmi 13 5G ने आकर Redmi 12 का बाजार किया खराब, आधे से भी कम दाम में मिल रहा फोन

Xiaomi ने 2 दिन में बेच डाले 1000 करोड़ के Redmi 13 Series स्मार्टफोन

Xiaomi 14 की भारत में एंट्री, जानें कितना पावरफुल है यह फोन

Xiaomi को भारत में लगा झटका, 77% घट गया मुनाफा; आखिर क्यों हो गया ऐसा?

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola