PhonePe प्री-अप्रूव्ड क्रेडिट लाइन फीचर ट्राय किया क्या? बैंक अकाउंट से पैसा कटे बिना हो जाएगी पेमेंट

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 03 Sep 2024 7:11 AM

विज्ञापन

PhonePe UPI Credit Line Feature

PhonePe Pre-Approved Credit Line on UPI: यह एक ऐसा फीचर है, जो रोजमर्रा की खरीदारी के लिए आपको क्रेडिट ऐक्सेस देता है.

विज्ञापन

PhonePe Credit Line on UPI: डिजिटल पेमेंट प्लैटफॉर्म फोन पे की तरफ से हाल ही ऐप में कुछ बदलाव किये गये हैं. इसमें नये फीचर को भी ऐड किया गया है. यहां पर यूजर्स अब प्री-अप्रूव्ड क्रेडिट लाइन को यूपीआई के साथ लिंक कर सकते हैं. इसकी मदद से यूजर्स की परचेजिंग पावर ज्यादा होने की उम्मीद की जा रही है. यही वजह है कि समय-समय पर ऐप में बहुत सारे बदलाव किये जा रहे हैं. इन बदलावों को पॉजिटिव तरीके से भी देखा जा रहा है.

क्रेडिट लाइन की मदद से होगी पेमेंट

अगर आपके पास भी बैंक की प्री-अप्रूव्ड क्रेडिट लाइन है, तो इसे बैंक के साथ लिंक कर सकते हैं. इसके बाद आप इसका इस्तेमाल यूपीआई अकाउंट की मदद से कर सकते हैं. फोन पे का यह फीचर ऐसे लोगों को काफी पसंद आने वाला है, जिनके पास क्रेडिट लाइन है. इसके बाद आप क्रेडिट लाइन की मदद से ही पेमेंट कर सकते हैं. इसका मतलब यह हुआ कि ये आपके लिए एक प्रकार से डेबिट कार्ड की तरह काम करेगी. आप इसकी मदद से आसानी से पेमेंट कर पाएंगे और बिना सेविंग्स का इस्तेमाल किये ही ऐसा कर सकते हैं.

ऐसे यूजर्स के लिए फायदेमंद

यह एक ऐसा फीचर है, जो रोजमर्रा की खरीदारी के लिए आपको क्रेडिट ऐक्सेस देता है. यानी आप बिना बैंक अकाउंट से भुगतान किये ही सीधे भुगतान कर सकते हैं. एक प्रकार से जैसे आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके पेमेंट करते हैं. इससे आप सेल को बढ़ा सकते हैं. नया फीचर आपको पेमेंट करने की अनुमति देता है और इसमें हर कोई शामिल हो सकता है. अभी फोन पे ने इस फीचर को शुरू कर दिया है, तो अन्य ऐप्स की तरफ से इस फीचर की शुरुआत की जा सकती है.

ऐसे करें क्रेडिट लाइन की शुरुआत

सबसे पहले आपको फोन पे ऐप में जाना होगा और यहां पर प्रोफाइल सेक्शन में जाएं
यहीं पर आपको बैंक का चयन करना होगा, जिसमें आपको क्रेडिट लाइन दी गयी है
यूपीआई पिन सेट करने के बाद आप क्रेडिट लाइन का चयन कर सकते हैं
एक बार क्रेडिट लाइन की सेटिंग होने के बाद आपको सेटिंग्स में पेमेंट बैंक ऑप्शन में नया बैंक नजर आने लगेगा.

फोनपे, गूगल पे, पेटीएम यूजर्स के लिए जरूरी खबर, बंद हो जाएगी यूपीआई आईडी

UPI Payment: बिना इंटरनेट होगा डिजिटल पेमेंट, बस करना होगा ये काम, तरीका है बड़ा आसान

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola