JioSoundPay: Jio के इस दांव से PayTm PhonePe जैसों का होगा खेल खराब

What Is JioSoundPay Service ?
What Is JioSoundPay Service: गणतंत्र दिवस पर जियो ने जियोभारत फोन के लिए जियोसाउंडपे सर्विस लॉन्च की, जिसमें यूजर्स और 5 करोड़ दुकानदारों को फ्री यूपीआई पेमेंट अलर्ट मिलेगा, डिजिटल भुगतान को सुरक्षित बनाएगा.
What Is JioSoundPay: गणतंत्र दिवस के अवसर पर जियो एक खास सर्विस लॉन्च करने जा रही है. नाम है – जियोसाउंडपे. खास बात यह है कि यह सर्विस जियोभारत फोन पर आजीवन मुफ्त उपलब्ध होगी. यह नयी सुविधा बिना किसी साउंड बॉक्स के यूपीआई भुगतान के अलर्ट प्रदान करेगी, जो देशभर के 5 करोड़ छोटे उद्यमियों और व्यापारियों के लिए फायदेमंद साबित होगी.
जियोसाउंडपे एक अनोखा इनोवेशन है जो हर यूपीआई भुगतान का तत्काल, बहुभाषी ऑडियो अलर्ट देगा, जिससे छोटे व्यवसाय जैसे किराना स्टोर, सब्जी विक्रेता और सड़क किनारे खाने-पीने वाले दुकानदारों को आसानी से अपने ट्रांजैक्शंस पर जानकारी मिल सकेगी. फिलहाल, ऐसी सर्विस पेटीएम और फोनपे जैसी कंपनियां मुहैया कराती हैं और इसके लिए वे विक्रेताओं से पैसे चार्ज करती हैं.
वर्तमान में, छोटे व्यापारी साउंड बॉक्स के लिए लगभग 125 रुपये प्रति माह का भुगतान करते हैं, लेकिन जियोसाउंडपे की मुफ्त सेवा से वे सालाना 1,500 रुपये तक बचा सकेंगे. जियोभारत फोन, जिसे साल भर पहले लॉन्च किया गया था, केवल 699 रुपये का है और यह दुनिया का सबसे किफायती 4G फोन माना जाता है. इससे व्यापारी 6 महीने में फोन की पूरी कीमत वसूल सकते हैं.
जियो के प्रेसिडेंट, सुनील दत्त ने इस फ्री सर्विस की लॉन्च के बारे में कहा कि यह कदम डिजिटल भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण है और यह जियो की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है. इसके साथ ही, वंदे मातरम की धुन से भारत की भावना का भी सम्मान किया गया.
Jio के सबसे सस्ते रीचार्ज में काफी कुछ बदल गया, TRAI के फैसले का असर
JioCoin: जियो यूजर्स को मिल रहा जियोकॉइन, जानें क्या है Jio Coin और कैसे इसे मुफ्त में पाएं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










